बैग काटकर महिलाओं ने उड़ाए दो लाख रुपए:बैंक जाते वक्त हुई वारदात

News Saga Desk

हजारीबाग। जारीबाग में दो महिलाओं ने ई रिक्शा सवार एक बुजुर्ग महिला के बैग को काटकर दो लाख रुपए उड़ा लिए। बुजुर्ग महिला रुपए जमा करने के लिए बैंक जा रही थी और इसी दौरान यह वारदात हुई। आरोपी दोनों महिलाओं के साथ एक बच्चा भी था।पीड़ित सरोज देवी पति स्वर्गीय बसंत नारायण सिंह हजारीबाग जिले के चानो गांव की रहने वाली हैं। वो बैग में दो लाख रुपए लेकर ई रिक्शा से बैंक जा रही थी। ई रिक्शा में पहले से एक लड़की बैठी थी। कुछ दूर चलने पर दो और महिलाएं एक बच्चे को लेकर ई रिक्शा में बैठी। महिलाओं के पास एक थैला था, जिसे उन्होंने सरोज देवी के बैग के ऊपर रख दिया।

ई रिक्शा में ही महिलाओं ने बैग काटकर उसमें रखे रुपए निकाल लिए।

बैंक के पास ही उतरी दोनों महिलाएं भी

सरोज देवी ने बताया कि बच्चा बार-बार नीचे से उनके बैग पर पैर मार रहा था, जिस पर उन्होंने आपत्ति भी जताई। इसी बीच दोनों महिलाओं ने उनका बैग काट लिया और रुपए निकाल लिए। जब वह बैंक के पास ई रिक्शा से नीचे उतरी तो दोनों महिलाएं भी उतर गई। जब सरोज देवी ने बैग चेक किया तो रुपए गायब थे। उन्होंने शोर मचाया पर तब तक ई रिक्शा भी वहां से निकल चुका था।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More