एसीबी ने पंचायत सचिव को 6 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग जिले में एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईचाक प्रखंड के अलौंजा खुर्द पंचायत के सचिव रामेंद्र कुमार को 6 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव ने एक लाभार्थी से मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की थी। लाभार्थी ने इस बारे में हजारीबाग एसीबी में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने एक सुनियोजित योजना बनाई और जाल बिछाया। जैसे ही सचिव ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पंचायत सचिव रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के होहद गांव के रहनेवाला है. उसके खिलाफ एसीबी हजारीबाग प्रमंडलीय थाना में प्राथमिकी(कांड संख्या 2-2025) दर्ज कर उसे जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More