News Saga Desk
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में आज यानी 17 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 115 रुपए बढ़कर 79,299 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 79,184 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,029 रुपए कम होकर 90,755 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 91,784 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
| कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
| 24 | 79,299 |
| 22 | 72,638 |
| 18 | 59,474 |
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,320 रुपए है।
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,420 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,270 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 74,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,270 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 81,270 रुपए है।
No Comment! Be the first one.