होली पार्टी में 2 पड़ोसियों के विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

News Saga Desk

पलामू। पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया गांव में होली की पार्टी के दौरान 2 पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि 2 लोगों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।  

रविवार देर रात निमिया गांव में होली की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान धीरेंद्र कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद विजय कुमार सिंह गुस्से में अपने घर गया और हथियार लेकर वापस आया। उसने अपने साथी रंजीत कुमार सिंह के साथ मिलकर धीरेंद्र कुमार सिंह के घर में घुसकर उस पर गोली चला दी। गोली धीरेंद्र कुमार सिंह की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।  

पाटन थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस ने विजय कुमार सिंह और रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र और विजय के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। होली की पार्टी में दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद यह फायरिंग की घटना हुई। गिरफ्तार आरोपियों में से एक राजनीतिक दल से भी जुदा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More