रांची में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत, भाई के साथ गई थी नहाने
रांची के हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों भाई- बहन तालाब में डूबने लगे।
रांची में पहली बार होगा एयरफोर्स का एयर शो, फ्री में देख सकेंगे दर्शक
राजधानी रांची में पहली बार वायुसेना एयर शो करने वाला है। बता दें कि 19 और 20 अप्रैल को रांची के नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम एयर शो करेगा। एयर फोर्स की एयरोबेटिक टीम एयर शो का फुल ड्रेस रिहर्सल करेगा।
AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो ने खाली किया बंगला, जानिए अब कहां रहेंगे?
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आखिरकार अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है।
251 पवित्र ध्वजों के साथ निकली श्री सनातन महापंचायत की भव्य शोभायात्रा
श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में रविवार को 251 पवित्र ध्वजों और हजारों की संख्या में राम भक्तों के साथ भव्य शोभायात्रा तपो मंदिर के लिए निकाली गई।
रांची में मृत आरक्षी की पत्नी से 70 लाख की ठगी, जमीन दिलाने की बात कहकर लिए पैसे
तुपुदाना के देवगाई गांव की निवासी सुमी लिंडा ने एक व्यक्ति पर 70 लाख 41 हजार 630 रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला ने तुपुदाना ओपी में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनके पति सुरेंद्र लिंडा खरसावां जिले में आरक्षी पद पर कार्यरत थे
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रामनवमी की सभी को दी बधाई
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हमें धर्म, सत्य, करुणा और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
रांची में निकली भव्य झांकियां, जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था शहर
रांची। रांची में शनिवार की रात महाअष्टमी के अवसर पर भव्य झांकियां निकाली गईं। रात 10 बजे से देर रात लगभग तीन बजे तक अपर बाजार और मेन रोड में महाबली हनुमान और भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजते रहे। झांकियों में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया।
रामनवमी को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,12,767 से अधिक अतिरिक्त बल की तैनाती
राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनवमी को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के 24 जिलों में 12,767 से अधिक अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है। इनमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, रैपिड एक्शन पुलिस, लाठी बल, सशस्त्र बल, सीएपीएफ, होमगार्ड, अश्रु गैस दस्ता, अग्निशमन दस्ता और बम निरोधक दस्ता को तैनात किया गया है।
रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 20 थानाक्षेत्रों में ड्रोन से होगी निगरानी
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ED की कार्रवाई : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पीएस समेत 21 ठिकानों पर रेड में 21 लाख नगद के अलावा और क्या मिला
आयुष्मान भारत योजना में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (झसास) के वरिष्ठ अधिकारियों और निजी कंपनियों के कर्मचारियों के ठिकानों पर की गई।