रांची में वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से झगड़ा, प्रेमी ने गुस्से में अपनी ही बुलेट में लगा दी आग
राजधानी रांची के डंगराटोली चौक पर एक बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र की है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बाइक जलकर बर्बाद हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक,
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने कैंपस पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में वह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगी।
रांची के श्री महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव 21 फरवरी से, भव्य आयोजन की तैयारी
बूटी स्थित श्री महावीर मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव 21 फरवरी से धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष वार्षिकोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। उन्हाेंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 21 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी।
हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में कबाड़ी दुकान में देर रात लगी आग, मची अफरा-तफरी
हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजामनगर में गुरुवार की देर रात छोटा तालाब के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते आसपास में अफरा-तफरा मच गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, 14 और 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रही हैं। वह शुक्रवार की शाम रांची पहुंचेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह 15 फरवरी को ही दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
रांची में फ्लाइओवर निर्माण के कारण कई ट्रेनें रद्द, देखें डिटेल्स
रांची में सिरमटोली-मेकन में फ्लाइओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस काम के लिए रांची रेल मंडल को फिर से रेलवे ट्रैकों पर ब्लॉक लेना होगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ के मार्ग बदले गए हैं। अगर आप 13 से 22 फरवरी के बीच सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले रद्द ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक करें या वैकल्पिक यात्रा योजना बनाएं।
चौथी बार बढ़ाया सिटी बसों के टेंडर भरने का समय
रांची को राजधानी बने ढ़ाई दशक हो गए। इसके बावजूद आज तक शहरी परिवहन में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। डेढ़ दशक पहले चलाई गई सिटी बसें भी अब दम तोड़ रही हैं। इस बीच नई सिटी बसें चलाने की योजना भी धरातल पर उतरने के बजाय फाइलों में घूम रही हैं। क्योंकि, शहर में प्रस्तावित 244 सिटी बसों के लिए निगम को ऑपरेटर नहीं मिल रहा है।
शादी समारोह में गोली चलने से युवक घायल
रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। युवक की पहचान गुलशन पांडेय उर्फ मेडी के रूप में हुई है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता का फेक फेसबुक अकाउंट बना लोगों को भेजा फ्रेंड रिक्वेस्ट, साइबर सेल को जांच के आदेश
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस अकाउंट से लोगों को लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी, जिससे कई लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने इस बारे में डीजीपी को सूचित किया, जिसके बाद डीजीपी ने साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सदर अस्पताल परिसर में 2 लड़कियों के साथ हुआ दुष्कर्म
रांची में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना सदर अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार की देर रात हुई। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी नाबालिग है। लोअर बाजार पुलिस ने आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।