5 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां भेजा गया
रांची एसएसपी ने पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। मनोज कुमार को नामकुम थाना का थानेदार बनाया गया है। कुलदीप कुमार को सदर थाना का थानेदार बनाया गया है।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चलते 27 मार्च तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा। इस दाैरान विधानसभा परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जिसके तहत विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (न्यायालय परिसर को छोड़कर) किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन और घेराव पर रोक रहेगी। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हाे रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा सत्र के दौरान निषेधाज्ञा जारी किया गया है।
टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना सरकार से किया संपर्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में झारखंड के श्रमिकों के फंसे होने की सूचना के बाद उन श्रमिकों को सुरक्षित निकालने को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री से संपर्क किया है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा तेलंगाना सरकार से संपर्क कर टनल में फंसे झारखंड के श्रमिकों को लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है। श्रम विभाग की ओर से गुमला के श्रमिकों से संबंधित पारिवारिक जानकारी रविवार को प्राप्त की जाएगी।
स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध मृत्यु के विरोध में “शक्ति” संस्था द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन
रांची : स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध मृत्यु के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक संगठन “शक्ति” द्वारा कचहरी चौक से रांची विश्वविद्यालय द्वार तक एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का उद्देश्य न्याय की मांग करना और समाज में जागरूकता फैलाना था। मार्च का आयोजन ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करते हुए पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।
रांची के बिरसा जू में चार ऑस्ट्रेलियन एमू और एक मगरमच्छ की मौत से हड़कंप
रांची के भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में चार ऑस्ट्रेलियन एमू और एक मगरमच्छ की मौत से हड़कंप मच गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है।
BJP का बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित, प्रदीप वर्मा ने कहा- भारत तीसरा सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा
भाजपा रांची जिला ग्रामीण ने सिल्ली स्थित धर्मशाला में बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा उपस्थित थे।
रांची के शर्मा टावर मार्केट में लगी भीषण आग
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक के शर्मा मार्केट (टावर) परिसर में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। मार्केट के ऊपर वाले तल्ले में भीषण आग लगी है, जो नीचे तक फैल रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
रांची-रामगढ़ समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश
झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में आज सुबह-सुबह बारिश हुई। वही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आगामी 22 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में ऐसे ही मौसम का पूर्वानुमान है। वहीं, गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ और पलामू आदि इलाके में बादल गरज सकते हैं
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार रांची जिला के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने पेयजल, स्वच्छता, राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, कृषि पशुपालन और सहकारिता, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग तथा नगर विकास विभाग की ओर से जिले में किये गये कार्यों की समीक्षा की।
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगा बैन
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर बैन लग गया है। गुटखा बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना