राहुल मुर्मू बने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, रोहित और महताब को भी मिली जिम्मेवारी
झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात संपन्न हो गया। 28 फरवरी को हुए इस चुनाव में 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो
होटवार जेल से भागा उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक कैदी के फरार होने की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह जब जेल में कैदियों की गिनती हुई, तब प्रशासन को पता चला कि समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल से भाग चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विधानसभा ने पारित किया 5,508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद 5,508 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। वित्तमंत्री राधाकृष्णी किशोर ने कटौती प्रस्ताव को लेकर कहा कि उन्हें आशा थी की अनुपूरक बजट पर विपक्षी सदस्यों की ओर से सरकार को सुझाव दिया जाएगा, लेकिन विपक्ष ने वित्तीय मामलों पर कम बल्कि राजनीतिक मुद्दे ज्यादा उठाए। विपक्ष की यह बात सही नहीं है कि सदन में मूल
हेमन्त सोरेन ने राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर लाखों कर्मियों को दी बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर लाखों कर्मियों को एक बड़ी सौगात दी। झारखंड विधानसभा सभागार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर राज्य कर्मियों को सेवा निवृत्ति के बाद भी आर्थिक संबल देने का काम किया है, उसी तरह राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से कर्मियों के समुचित इलाज का पूरा खर्च वहन की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है।
कोतवाली थाना के SI को ACB ने 5 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार
एसीबी ने रांची के कोतवाली थाना के एक दारोगा को पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। दारोगा एक व्यक्ति को मोबाइल थाना से छुड़ाने के नाम पर घूस मांग रहा था। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को कोतवाली थाना के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
रांची में युवक ने फांसी से लटक कर की आत्महत्या, 2 मर्डर के आरोप में गया था जेल
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड-1 में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सुमित वर्मा उर्फ टकला के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसके कमरे में शव लटकता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि सुमित की हत्या की गयी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
RIMS में भ्रष्टाचार जारी, 5 रुपए की पर्ची के लिए मरीजों को खर्च करने पड़ रहे 50 से 100 रुपए
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में पिछले एक से डेढ़ माह में कई नए नियम लागू किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी भ्रष्टाचार की समस्या जस की तस बनी हुई है। रिम्स में आमतौर पर 5 रुपए की पर्ची पर डॉक्टर इलाज करते हैं. लेकिन हाल ही में एक अजीबोगरीब स्थिति सामने आई है। पिछले 8-10 दिनों में कुछ लोग इस 5 रुपए की पर्ची के लिए 50 से 100 रुपए तक खर्च कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, की गई विशेष सुरक्षा व्यवस्था
महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी रांची के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। बुधवार सुबह से ही रांची के पहाड़ी मंदिर सहित कोकर, बूटी मोड़,
हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने घायल महुआ माजी से की मुलाकात
सड़क दुर्घटना में घायल हुई राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने मुलाकात की और उनका कुशल
महाशिवरात्रि के दिन बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले देख ले रूट्स
महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को रांची में भव्य शिव बारात निकलेगी। इसे देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।