भारत परमाणु पनडुब्बी बेड़े के नए बेस ‘आईएनएस वर्षा’ से करेगा चीनी नौसेना का मुकाबला
भारत परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी बेड़े के लिए एक नया बेस ‘आईएनएस वर्षा’ बना रहा है, जिसका निर्माण दो साल के भीतर पूरा होगा। भारत का नौसैनिक विस्तार बंगाल की खाड़ी सहित हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति के जवाब में है।
दिल्ली का चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई : भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा कि दिल्ली का चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई है। भाजपा दिल्ली को विकास की दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है
आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने पर सहमत हुए भारत और मलेशिया
भारत और मलेशिया ने आधिकारिक स्तर की पहली सुरक्षा वार्ता में आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटनें के लिए सहमति जताई है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर का ठेकेदार पंजीयन निलंबित
News Saga Desk रायपुर : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब शासन स्तर पर कार्रवाई होनी शुरू हो गई है. इस कड़ी में लोक निर्माण विभाग ने उसका “अ” वर्ग ठेकेदार के पंजीयन ( क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020 ) को निलंबित कर दिया है.
कैबिनेट का फैसला, महाराष्ट्र में चार पहिया वाहनों के लिए फास्ट टैग अनिवार्य किया गया
महाराष्ट्र में सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्ट टैग अनिवार्य करने का निर्णय मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यह निर्णय 1 अप्रैल, 2025 से लागू किया जाएगा। इस निर्णय से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के साथ ईंधन और समय की भी बचत होगी।
कोरबा: हॉस्टल में 11वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की हालत गंभीर
कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 11वीं की छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में एक बच्ची को जन्म दिया है।
बीपीएससी अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्री-लिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
UGC Teachers Recruitment Rules: बदलने वाले हैं कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के नियम, यूजीसी का ड्राफ्ट जारी
News Saga Desk शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 6 जनवरी को यूजीसी के नए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है। यूजीसी के अध्यक्ष मामिडाला जगदीश कुमार के अनुसार, इन नए नियमों का मकसद शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को बदलना और उसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों के साथ जोड़ना है। यह ड्राफ्ट ‘यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शिक्षकों और एकेडमिक स्टाफ की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता, नियम 2025’ के संबंध में जारी किया गया है। नए ड्राफ्ट के अनुसार यूजीसी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्यता मानदंड में बड़े बदलाव करने जा रहा है। यूजीसी की ओर से जारी किए गए ड्राफ्ट पर सलाह भी मांगी गई है। UGC शिक्षक भर्ती के संभावित नए नियम: यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि अभी टीचर्स भर्ती में एकैडमिक प्रदर्शन, जैसे पेपर प्रकाशित एकैडमिक परफॉर्मेंस इंडिकेटर (API) पॉइंट्स, पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। यूजीसी के नए नियम एनईपी 2020 के अनुरूप होंगे। इनका उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को कम करना है।
महाकुंभ वेबसाइट पर भारत और 182 अन्य देशों के 33 लाख से अधिक लोगों ने विजिट किया
News Saga Desk प्रयागराज। महाकुंभ मेले में एक सप्ताह शेष रह गया है और इस भव्य धार्मिक समागम की आधिकारिक वेबसाइट पर बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं तथा भारत और 182 अन्य देशों से 33 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। महाकुंभ की वेबसाइट को संभालने वाली तकनीकी टीम के एक प्रतिनिधि के अनुसार, 4 जनवरी तक 33,05,667 लोग वेबसाइट देख चुके हैं। तकनीकी टीम के एक प्रतिनिधि ने बताया, “वेबसाइट पर यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका सहित विभिन्न महाद्वीपों के लोग आए हैं। ये आगंतुक भारत सहित 183 देशों से हैं। दुनिया भर के 6,206 शहरों और कस्बों के लोग इस वेबसाइट पर आए हैं।” महाकुंभ मेले के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर आने वालों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी के लोग शामिल हैं। इस वेबसाइट को पिछले वर्ष 6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लांच किया गया था और यह आगंतुकों के लिए प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करने में बहुत सहायक रही है। महाकुंभ से संबंधित जानकारी के अलावा, वेबसाइट में इस धार्मिक आयोजन के महत्व से जुड़ी परंपराओं, आध्यात्मिक गुरुओं और तीर्थयात्रियों की सबसे बड़ी भीड़ से संबंधित अध्ययनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। महाकुंभ मेला प्राधिकरण और पुलिस विभाग ने एआई तकनीक का उपयोग करते हुए एक उच्च तकनीक वाला कम्प्यूटरीकृत खोया-पाया पंजीकरण केंद्र स्थापित किया है, जिसे आमतौर पर 1920 केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह केंद्र उन तीर्थयात्रियों की मदद करेगा जो रास्ता भूल जाने पर अपने परिवार और दोस्तों से फिर से मिल सकते हैं। यह सभी स्थानों पर खोए हुए तीर्थयात्रियों के लिए डिजिटल पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगा। महाकुंभ 12 वर्षों के बाद मनाया जा रहा है और 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। तीर्थयात्री पवित्र स्नान के लिए संगम पर उमड़ पड़ते हैं – गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम। महाकुंभ मेले में करीब 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।
अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहायता के लिए भारतपोल का शुभारंभ किया
इंटरपोल की तरह भारत का भी अपना एक प्लेटफॉर्म हो गया। अब विदेश में छिपने वाले भारत के दुश्मनों की खैर नहीं।विदेश में छिपे मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों पर नकेस कसने के लिए ‘भारतपोल’ आ गया