दिल्ली में महिला सम्मान योजना पर विवाद, उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने महिला सम्मान योजना की जांच के आदेश दिए हैं। एलजी ने इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया है।
नीतीश रेड्डी की पहली सेंचुरी, इंडिया 358/9
नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर ली है। एक समय उस पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। फिलहाल, टीम 116 रन से पीछे है। भारत ने मेलबर्न में शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 9 विकेट पर 358 रन बनाए। नीतीश रेड्डी 105 और मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद हैं।
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार जारी है। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया।
ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द
शहर को जाम से निजात के लिए पटना जिला प्रशासन ने ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट रद्द करने का निर्णय लिया है। परिचालन के लिए सीमित संख्या में नया परमिट जारी किया जाएगा।
BPSC 70th re-exam को लेकर आज सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे कैंडिडेट्स
BPSC कैंडिडेट्स का एक प्रतिनिधिमंडल आज यानी शनिवार को सीएम नीतीश कुमार से मिल सकता है। अभ्यर्थियों ने कहा- ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ही उम्मीद है।’
बागबेड़ा: स्क्रैप टाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित स्क्रैप टाल में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अपरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना बागबेड़ा रोड नंबर 6 की है।
अवैध संबंध को लेकर हजारीबाग SDO का पत्नी से विवाद
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव,
IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारतीय पारी लड़खड़ाई
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में शुरू हुआ चौथा टेस्ट मैच में दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शतक लगाकर अपनी धुआंधार फॉर्म को बरकारार रखा है।
भारत के मोस्ट वॉन्टेड लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर में मौत
भारत के मोस्ट वॉन्टेड, 26/11 (मुंबई) हमले के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान के लाहौर में मौत होने की खबर है।
स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग: मची अफरा-तफरी
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आमाघटा स्थित पार्थ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में शुक्रवार अहले सुबह भीषण आग लग गयी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।