वित्त मंत्री की रिजर्व बैंक गवर्नर के साथ बैठक, RBI पॉलिसी के असर पर भी होगी चर्चा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 8 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड के साथ मीटिंग की। इसमें उन्होंने इनकम टैक्स में दी गई राहत समेत आम बजट 2025-26 के प्रमुख प्रस्तावों के बारे में बताया। मीटिंग में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Free Fire Game: 7 साल के बच्चे ने उड़ा दिए मां-बाप के सारे पैसे
कर्नाटक से एक बड़ा ही चौका देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 7 साल के बच्चे ने मोबाइल में फ्री-फायर खेलने के चक्कर में अपने मम्मी-पाप की सारी सेविंग्स उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि बच्चे को वीडियो गेम खेलने की लत लग गई थी और उसने इस गेम की खरीदारी के चक्कर में घरवालों के
प्रदर्शन करते CUJ के 16 छात्र समेत 200 पर केस, सड़क जाम एवं पथराव के आरोप
मांडर थाना क्षेत्र में कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से 5 फरवरी को सीयूजे के 2 छात्रों की मौत हो गयी थी। इस हादसे के बाद नाराज छात्रों ने शवों को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जो देर रात तक चला। अब इस मामले में मांडर पुलिस ने 16 नामजद छात्रों सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कौन हैं पार्वेश साहिब सिंह वर्मा ? IRS अरविंद केजरीवाल को हराने वाले पार्वेश कितने पढ़े लिखे हैं,जाने
परवेश एक प्रमुख दिल्ली राजनीतिक परिवार से हैं, जो पूर्व भाजपा नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। उनके चाचा आज़ाद सिंह ने उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में सेवा की और 2013 विधानसभा चुनावों में मुंडका निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।
जीत और दिवा विवाह बंधन में बंधे, पिता ने खुशी के मौके पर 10,000 करोड़ दान का किया ऐलान
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी दिवा शाह के साथ शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस खुशी के मौके पर गौतम अडानी ने बहुत बड़ी घोषणा की है। दरअसल उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान का ऐलान किया है।
अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, हादसे में 10 लोगों की हुई मौत
अमेरिका के अलास्का से एक विमान नोम शहर जा रहा था। फिर अचानक से वो विमान लापता हो गया, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई और अब विमान का मलबा समुद्री बर्फ पर मिला है। विमान समुद्री बर्फ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है।
इजरायली हवाई हमले से फिर धुंआ-धुंआ हुआ लेबनान
इजराइल की वायुसेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के दो सामरिक ठिकानों पर हमलाकर नष्ट कर दिया। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, हिजबुल्लाह के लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर यह हमला किया गया। इजराइल किसी भी कीमत पर हिजबुल्लाह के लड़ाकों को दोबारा सिर उठाने का मौका नहीं देगा।
बांग्लादेश में बीएनपी नेता की गोली मारकर हत्या
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता मामुन हुसैन की आज तड़के नारायणगंज सदर उपजिला के फतुल्लाह में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 42 वर्षीय मामुन हुसैन को पुरबललपुर रेलवे लाइन के पास निशाना बनाया गया।
रेपो रेट में कटौती से EMI होगी सस्ती, मध्यम वर्ग को एक और राहत
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती किए जाने का मध्यम वर्ग को लाभ मिलेगा। इससे मासिक किस्तों (ईएमआई) पर पड़ेगा। रेपो रेट में कटौती की घोषणा के बाद आम आदमी को होम लोन,
भारतीय रेलवे की लंबी छलांग, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार, जल्द दौड़ेगी
आजादी के अमृत महोत्सव की धूम के बीच भारतीय रेलवे ने लंबी छलांग लगाने के लिए कमर कस ली है। लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार है। यह भारतीय रेलवे के सबसे तेजी से बढ़ते बेड़े का अत्याधुनिक संस्करण है। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।