RJD विधायक की पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर मनरेगा जॉब कार्ड, विभाग में मचा हड़कंप
बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बायसी के राजद विधायक मु रुकमुद्दीन की पत्नी और उनके रिश्तेदारों के नाम पर मनरेगा के जॉब कार्ड जारी होने का मामला सामने आया है। इन जॉब कार्डों के आधार पर कई योजनाओं में काम दिखा कर सरकारी राशि का उठाव किया गया है।
एतिहासिक पृष्ठिभूमि पर बनी फिल्म छावा रचेगी इतिहास
पिछले कई दिनों से जिस फिल्म ‘छावा’ का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शानदार अभिनय व संवाद के साथ विक्की कौशल का अद्भुत अभिनय और छत्रपति संभाजी महाराज का इतिहास इस फिल्म में रेखांकित किया गया है।
फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम: गुकेश ने ड्रा खेला, कार्लसन और नाकामुरा की शानदार जीत
भारत के डी. गुकेश ने निराशाजनक स्थिति से वापसी करते हुए फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर के अंतिम दौर के पहले गेम में फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोज़ा के खिलाफ ड्रॉ खेला। अंतिम-आठ क्वालीफायर में सातवें स्थान के लिए संघर्ष कर रहे गुकेश ने पूरे गेम में बचाव किया और एक लंबे एंडगेम के बाद मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रहे।
डोनाल्ड ट्रंप ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
21 जनवरी को, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया, जिससे भारत के लिए उनकी प्रत्यर्पण की राह प्रशस्त हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (वाशिंगटन टाइम्स ) को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी की घोषणा की।
अभ्यर्थियों ने किया JPSC का पिंडदान, कहा- नहीं मिला जल्द अध्यक्ष तो विरोध तेज करेंगे
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। गुस्से में छात्र नक्सली बनने की बात कर रहे हैं। जेपीएससी गेट पर छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने पिंडदान और ब्रम्हभोज कर अपना विरोध दर्ज किया और राज्य सरकार से जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विक्की कौशल छावा के रिलीज से पहले महाकुंभ पहुंचे
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ का काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, 14 और 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रही हैं। वह शुक्रवार की शाम रांची पहुंचेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह 15 फरवरी को ही दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
ईडी ने विदेशी मुद्रा व्यापार मामले में बैंक में जमा 170 करोड़ रुपये किए फ्रीज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित धोखाधड़ी वाली विदेशी मुद्रा व्यापार एवं जमा योजना के प्रवर्तकों के खिलाफ हाल में की गई छापेमारी के बाद बैंक में जमा 170 करोड़ रुपये पर रोक लगा दी है। ईडी ने लगभग 30 बैंक खातों में जमा 170 करोड़ रुपये के फंड को फ्रीज कर दिया है।
भारतीय मूल के पॉल कपूर को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सीनेट की मंजूरी का इंतजार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पॉल कपूर को दक्षिण एशियाई मामलों के प्रमुख राजनयिक के रूप में नामित किया है। भारतीय मूल के पॉल कपूर इस समय यूनाइटेड स्टेट्स नेवल पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विभाग में प्रोफेसर हैं।
एक साथ 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला, प्रशासन ने ये बताया कारण
बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) अंबरीश राहुल ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने गुरुवार को SP कार्यालय से जारी आदेश के तहत कुल 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।