अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है। CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने कैंपस पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में वह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगी।
रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन हमला किया
रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रात को ड्रोन हमला किया। इससे संयंत्र की एक इकाई में आग लग गई। यह दावा आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट पर किया। उन्होंने कहा कि रूस ने रात भर तबाही मचाई। जेलेंस्की ने याद दिलाया कि 1986 में चेर्नोबिल में दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हादसा हुआ था।
जनवरी में थोक महंगाई घटकर 2.31% पर आई
जनवरी महीने में थोक महंगाई घटकर 2.31% पर आ गई है। इससे पहले दिसंबर में ये 2.37% पर थी। रोजाना के जरूरत के सामान और खाने-पीने की चींजे सस्ती होने से महंगाई घटी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज यानी 14 फरवरी को ये आंकड़े जारी किए।
IIT-ISM के छात्रों की बड़ी सफलता, कम लागत में प्रदूषण नियंत्रण के लिए डेवलप किया मटेरियल
देश में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, और बड़ी फैक्ट्रियों से निकलने वाले हानिकारक तत्व पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, फैक्ट्रियों से होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादन भी देश के विकास के लिए जरूरी हैं, लेकिन प्रदूषण को नियंत्रित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
ट्रेन पलटने की साजिश नाकाम, बदमाशों ने काटी थी पटरी
बिहार में ट्रेन पलटने की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के झाझा-जमुई-किऊल रेलखंड पर एक बड़ी साजिश को अंजाम देने का प्रयास किया गया। यहां असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए उसे आरी पत्ती से काटने की कोशिश की
महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2250 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सड़क परिवहन निगम ने 15 से 17 फरवरी तक 2250 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे।
PMLA मामलों में SC की सख्त टिप्पणी, दहेज कानून की तरह हो रहा मनी लॉन्ड्रिंग कानून का दुरुपयोग !
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) कानून के दुरुपयोग पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल भी दहेज कानून (498A) की तरह गलत तरीके से किया जा रहा है। कोर्ट ने यह टिप्पणी छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी की जमानत के मामले में दी।
चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी में दोगुनी से ज्यादा की हुई बढ़त
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइस मनी की घोषणा की है। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसमें आठ देश हिस्सा लेंगे।
HEC की जमीन और भवनों को लीज पर देने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को अपने संसाधनों से चलाने की योजना फिर से बनाई जा रही है। HEC की यूनियनों ने प्रबंधन पर दबाव डालना शुरू कर दिया है कि खाली जमीन, भवन और क्वार्टर को लीज या बिक्री के जरिए मिलने वाली राशि से कंपनी को संचालित किया जाए।