खेल मंत्रालय ने हटाया डब्ल्यूएफआई का निलंबन, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकेगा भारतीय कुश्ती महासंघ
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का निलंबन हटा दिया है। इस फैसले के बाद अब महासंघ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकेगा और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीमों का चयन कर पाएगा।
कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में हुआ ढेर
झारखंड के बड़े गैंगस्टर में शामिल अमन साहू मारा गया है। सूचना के मुताबिक वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पलामू में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी।
आयुष्मान पोर्टल में हुए बदलाव से डायलिसिस मरीजों की बढ़ी परेशानी
राज्य के मरीजों को आयुष्मान भारत- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत डायलिसिस कराने में परेशानी हो रही है। आयुष्मान पोर्टल में बदलाव होने से राज्य के 10 हजार से ज्यादा गंभीर किडनी रोगियों की समय पर डायलिसिस नहीं हो पा रही।
दुनिया भर में आधा घंटा डाउन रहा X: हजारों लोगों ने समस्या रिपोर्ट की
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X दोपहर करीब 3 बजे दुनियाभर में डाउन हो गया। ऐप और वेबसाइट दोनों पर ही पोस्ट लोड नहीं हो पा रहे थे। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद ये समस्या ठीक हो गई।
छत्तीसगढ़ से 21 सदस्यीय मत्स्य कृषक दल पहुंचा झारखंड
छत्तीसगढ़ के जशपुर के मत्स्य कृषकों का 21 सदस्यीय दल रविवार को तीन दिवसीय झारखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को रांची पहुंचा। इस दल का नेतृत्व प्रभात शर्मा, मत्स्य विकास पदाधिकारी तथा उमेश पटोया कर रहै हैं। मत्स्य किसानों का यह दल झारखंड में हो रहे मत्स्य विकास कार्यक्रम एवं योजनाओं को देखकर काफी अभिभूत हुए।
रांची के लालपुर में बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा
रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे। बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है।
आईफा अवॉर्ड्स 2025: ‘लापता लेडीज’ ने मारी बाजी, कार्तिक और नितांशी बने बेस्ट एक्टर
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुआ। इस साल का आईफा अवॉर्ड्स फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम रहा, जिसने कुल दस अवॉर्ड अपने नाम किए।
टीम इंडिया 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती: न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है।
वृंदावन की होली में बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एकसाथ 2000 विधवाएं मनाएंगी रंगों का त्योहार
मथुरा के ब्रज में होली के रंगारंग उत्सव का आगाज हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना पहुंचकर राधा रानी के दर्शन किए और पूजन किया। इसके बाद उन्होंने फूलों और लड्डू से होली की शुरुआत की। इस बार होली का उत्सव वृंदावन में और भी खास होने वाला है।
कनाडा के नये पीएम होंगे मार्क कार्नी, ट्रूडो का दौर खत्म
कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने रविवार को जस्टिन ट्रूडो की जगह मार्क कार्नी को नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। तीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आसानी से नेतृत्व की दौड़ जीतने वाले मार्क कार्नी अगले आम चुनाव में लिबरल पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों के कारण कनाडा की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने वाली है।