CM हेमंत सोरेन आज करेंगे विधि व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव, DGP समेत ये अधिकारी रहेंगे शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 11:30 बजे से प्रोजेक्ट भवन में विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के अलावा पुलिस के आला अधिकारी शामिल होंगे।
उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मुकाबले वायु सेना की क्षमता बढ़ाने पर जोर
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भू-रणनीतिक परिदृश्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तेजी से क्षमता वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के बीच एकीकृत प्रशिक्षण और परिचालन तालमेल को आवश्यकता बताया।
क्रिजैक लिमिटेड को 1000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
कोलकाता स्थित अग्रणी छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिजैक लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की योजना इस इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की है।
अमन साव का शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। अमन साव के पिता का कहना है कि वे लोग पलामू नहीं जाएंगे। बल्कि पुलिस ने जिस तरह से अमन साव को मारा है, उसी तरह उनके बेटे के शव को पुलिस लाकर दे।
लैंड फॉर जॉब : CBI से जुड़े मामले में लालू के बेटे तेज प्रताप व बेटी हेमा को जमानत
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में आरोपित और बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी बेटी हेमा यादव को जमानत दे दी है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने दोनों को पचास-पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दिया है।
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में हरियाणा और झारखंड आमने-सामने
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 12 मार्च को शाम पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत विजेता हॉकी हरियाणा की टीम हॉकी झारखंड से भिड़ेगी।
आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक लोकसभा में पेश
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को आप्रवास एवं विदेशी विषयक विधेयक-2025 विचार के लिए लोकसभा में पेश किया। विधेयक का उद्देश्य देश में आप्रवासन से जुड़े कानूनों को नए सिरे से परिभाषित करना है।
छापेमारी में भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, कंटेनर में छिपाकर लाया गया था माल
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया गया। मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर द्वारा माल लाया गया है, जिसे पिकअप वैन पर लादा जा रहा था। इस सूचना के आधार पर निरीक्षक की टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में कफ सिरप पकड़ा गया।
आईपीएल 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को झटका, पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे मयंक यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल 2025 के पहले चरण से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, मयंक फिलहाल लम्बर स्ट्रेस इंजरी (पीठ की चोट) से उबर रहे हैं और उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी अभ्यास फिर से शुरू किया है।
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मॉरिशस, गर्मजोशी भरा स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को मॉरिशस पहुंच गए। मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने एयरपोर्ट पहुंच कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।