अमन साव के गुर्गों को रांची के मेन रेड में कराया गया परेड, कल पुलिस ने किया था तीनों को गिरफ्तार
रांची में पुलिस ने अमन साव गिरोह से जुड़े 3 अपराधियों को कल गिरफ्तार किया है। इन्हें जेल भेजने से पहले रांची के मेन रोड में परेड कराया गया ताकि लोगों के बीच इनके प्रति डर खत्म हो सके। पुलिस ने इन अपराधियों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी के रूप में हुई है।
झारखंड ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता
15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हॉकी झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में गत विजेता हॉकी हरियाणा को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में झारखंड ने जीत दर्ज की।
व्हाइट हाउस का दावा, अमेरिका में कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप अमेरिका को एक बार फिर दुनिया की विनिर्माण महाशक्ति बनाने के मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मात्र सात सप्ताह में परिदृश्य बदलने लगा है। ट्रंप पर भरोसा दुनिया भर की कंपनियां अमेरिका में बड़ा निवेश करने की घोषणा कर रही हैं। कहा गया है कि इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
होली से पहले हीट वेव का येलो अलर्ट, कोल्हान, पलामू और गढ़वा के लिए चेतावनी
पूरे झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि होली और उसके अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम गर्म रहने वाला है। देश के पश्चिम क्षेत्र से आ रही गर्म हवा से मार्च में ही झारखंड में हीट वेव चलेगी।
अब मयंक सिंह और राहुल सिंह चलाएंगे अमन साव का गैंग, फेसबुक पर पोस्ट कर बताया
गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके गैंग के नए लीडर का नाम सामने आया है। अब अमन साव गैंग को उनके गुर्गे मयंक सिंह और राहुल सिंह द्वारा चलाया जाएगा । मयंक सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह बताया है। उसने अपने पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि BOSS को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया है।
यूपी में होली के पर्व के दाैरान ढकी जाएगी मस्जिदें
होली का त्याैहार और जुमे की नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है और हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हाेली पर चलने वाले रंग काे देखते हुए मस्जिदाें काे तिरपाल से ढकने की व्यवस्था की गई है।
सीएम हेमंत सोरेन से जेपीएससी अध्यक्ष एल० खियांग्ते ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्ते ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
एयरटेल के बाद जियो ने भी Space X से मिलाया हाथ, भारत लाएंगे स्टार लिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट
एयरटेल के बाद अब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ने भी इलॉन मस्क की कंपनी स्टार लिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए करार किया है।
अब पुलिस कर्मियों की बहाली में कम दौड़ना पड़ेगा
राज्य सरकार ने पुलिस की बहाली में दौड़ का दायरा घटा दिया है। पिछली बार दौड़ के दौरान कई युवकों की मौत हो गई थी। यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। पुलिस दौड़ में युवकों की मौत से सरकार भी परेशान हो उठी थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाने लगा था।
8 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे, नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद की पहल पर हुआ विवाह
नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में 8 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक रीति-रिवाज से शिवालाल आखाड़ा से बारात निकली गयी। इसके बाद पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।