महीने के पहले दिन राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
महीने के पहले दिन LPG उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं। नए रेट के अनुसार, 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 45 रुपये की कमी की गई है। आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर उपभोक्ताओं को सस्ते में मिलेगा।
गोली कांड में घायल व्यवसायी से डीएसपी ने की पूछताछ
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में गोली लगने से घायल और इलाजरत हार्डवेयर व्यवसायी कमाता मिश्र से मिलकर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने
पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान में यात्री की मौत, लखनऊ हवाई अड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान में शनिवार को एक यात्री की मौत हो गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर करायी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरोजनी नगर के थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने आज बताया कि इंडिगो विमान संख्या (छह-ई-2163) पटना से दिल्ली जा रही थी।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में Zee News के मालिक सुभाष चंद्रा ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से माफी मांगी है। सुशांत राजपूत की आत्महत्या के बाद भारतीय मीडिया ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभियान चलाया था और उन्हें एक ड्रग अडिक्ट और कातिल के रूप में पेश किया था।
बैरिकेडिंग, CCTV, ड्रोन कैमरा…सरहुल और रामनवमी में सुरक्षा को लेकर प्रशासन और क्या कर रही है? जानें
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सरहुल पर्व और रामनवमी के मद्देनजर बिजली व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान बिजली, सुरक्षा, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें।
बैंकों के एटीएम निकासी शुल्क को महंगा किए जाने की खरगे ने की आलोचना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैंकों के एटीएम निकासी शुल्क को महंगा किए जाने की तीखी आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। खरगे ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने हमारे बैंकों को ‘कलेक्शन एजेंट’ बना दिया है।
मस्क ने एक्स को अपनी एआई फर्म एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचा
अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी-एक्सएआई को 33 अरब डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सौदा एक ऑल-स्टॉक के तहत हुआ, जिसका मतलब है इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है।
राजशाही समर्थकों के उग्र और अनियंत्रित भीड़ का तांडव, कर्फ्यू के बीच सेना ने संभाला मोर्चा
काठमांडू में राजशाही की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों की उग्र और अनियंत्रित भीड़ ने शुक्रवार को दिन भर बवाल मचाया। पुलिस वालो पर पथराव करने के अलावा कई घरों में आगजनी, तोड़फोड़ भी की है। कुछ मीडिया के दफ्तर पर भी हमला किया गया तो कुछ राजनीतिक दल के मुख्यालय को भी निशाना बनाया।
झारखंड में 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की होगी नियुक्ति
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती देने और जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने के लिए विशेष सहायक पुलिस (सैप) की दो बटालियनों का गठन किया गया है।
राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने राज्यपाल को पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर, भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितता संबंधी जांच कराने के लिए आभार प्रकट किया।