महंगी शराब की बोतलों में भरते थे सस्ती शराब, उत्पाद विभाग का होलोग्राम भी लगाते थे; 2 गिरफ्तार
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में केएम मल्लिक रोड पर एक मकान में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब जब्त किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद की टीम ने बुधवार को केएम मल्लिक रोड में शिव पूजन साहू के मकान में छापेमारी की।
मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा को अमेरिका से लेकर भारत आ रहे विशेष विमान के आज दोपहर दिल्ली पहुंचने की संभावना
अमेरिका से मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपित 64 वर्षीय तहव्वुर राणा को लेकर कल शाम लगभग सात बजकर 10 मिनट पर भारत के लिए रवाना विशेष विमान के आज दोपहर लगभग 12 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है।
अमेरिका ने चीन को छोड़ बाकी देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिन के लिए रोका
दुनियाभर में हुई आलोचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार पारस्परिक टैरिफ (शुल्क) पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े। उन्होंने घोषणा की कि पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका जा रहा है। मगर इससे चीन को छूट नहीं दी गई है।
बांग्लादेश में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लूटपाट, हमला, तोड़फोड़, 72 गिरफ्तार
बांग्लादेश में सात अप्रैल को गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शन में हुई लूटपाट के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान तोड़फोड़ करने के साथ हमले भी किए।
झारखंड पेयजल विभाग के अधिकारियों ने रिटायर कर्मचारी के पे-आईडी से की अवैध पैसों की निकासी
पेयजल स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमंडल में बड़ी मात्रा में अवैध निकासी की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय एक अंतर विभागीय जांच कमेटी बनाई गई, जिसने बड़ी संख्या में गड़बड़ियां पकड़ी हैं।
तमिलनाडु मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- विधानसभा में पारित विधेयक को लंबे समय तक नहीं रोक सकते राज्यपाल
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा विधानसभा से पारित 10 विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजने के निर्णय को असंवैधानिक और मनमाना करार दिया है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि राज्यपाल के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है जिससे वे विधेयकों को अनिश्चितकाल तक रोक कर रख सकें।
बैंक घोटाला मामले में ईडी की कर्नाटक में 10 जगहों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक के बेंगलुरु और शिवमोग्गा में स्थित 10 ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए)
SBI ने बंद की अमृत कलश FD, अब लेकर आई 444 दिनों की अमृत वृष्टि स्कीम, मिलेगा 7.85% इंटरेस्ट
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी फेमस अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना को 1 अप्रैल 2025 से बंद कर दिया है। 400 दिनों की इस स्पेशल FD पर नियमित ग्राहकों को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60% सालाना ब्याज मिलता था, जिससे यह बाजार की सबसे आकर्षक योजनाओं में शामिल थी।
स्टॉक मार्केट में स्पिनैरू कॉमर्शियल की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद भाव में उतार चढ़ाव जारी
पेपर कप-प्लेट बनाने वाली कंपनी स्पिनैरू कॉमर्शियल लिमिटेड की आज शेयर बाजार में प्रीमियम भाव पर लिस्टिंग हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 51 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 3.63 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 52.85 रुपये के भाव पर हुई।
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ के लिए ज़िम्बाब्वे टीम में सीन विलियम्स और क्रेग एर्विन की वापसी
ज़िम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ी सीन विलियम्स और कप्तान क्रेग एर्विन की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी फरवरी में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट मुकाबले से बाहर रहे थे।