क्रिकेट टूर्नामेंट में संत जेवियर्स की धमाकेदार जीत
पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला में जारी ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबले में संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल ने संत विवेका इंग्लिश स्कूल को 103 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत में बल्लेबाज़ कृपा सिंधु चंदन का अहम योगदान रहा
कोषागारों में दूसरे कार्यालय या विभाग के प्रतिनियुक्त कर्मियों को अविलंब वापस भेजने का सख्त निर्देश
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल रांची में हुई अवैध निकासी के बाद वित्त विभाग ने कड़ा फरमान जारी किया है। कोषागारों और उप कोषागारों को 30 अप्रैल को पत्र लिख कर वित्त विभाग (कोषागार एवं सांस्थिक वित्त) ने वैसे सभी कर्मियों को उनके मूल कार्यालय या विभाग में वापस करने का निर्देश दिया है जो वहां प्रतिनियुक्ति पर हैं।
पलामू में ड्राइवर ने नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक पोकलेन ड्राइवर ने आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ड्राइवर राहुल सिंह बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और रोड निर्माण कार्य में शामिल था।
झारखंड से चलने वाली ये 11 ट्रेनें 16 दिनों के लिए रहेंगी रद्द, जानिए क्या है कारण
झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन 3 मई से 18 मई तक बाधित रहेगा। यह निर्णय रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल और नागपुर मंडल में आवश्यक लाइन ब्लॉक के कारण लिया गया है, जिससे इस अवधि में कुल 11 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है।
हजारीबाग में स्कॉर्पियो ने 2 युवक को कुचला, मौत
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 2 युवकों की जान चली गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे चरही-घाटो मार्ग पर तापीन के बयालीस नंबर चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि राजू और करण नामक 2 युवक आपस में बातचीत करते हुए सड़क के किनारे चल रहे थे।
चाईबासा : झारखंड खैनी ब्रांड से जुड़े व्यवसायियों पर आयकर और जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी
चाईबासा में आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के आवासों और कार्यालयों पर एक साथ की जा रही है।
ACB की बड़ी कार्रवाई, DCLR के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से एक लिपिक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष कुमार भारती के रूप में हुई है, जो खोरीमहुआ के डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित हैं।
हजारीबाग : 2019 के डकैती और हमले के मामले में दो वांटेड अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले (कांड संख्या 69/19) में शामिल दो वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मामले के आरोपी ग्राम कजरी में देखे गए हैं।
पलामू में TSPC नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई नक्सली सामग्री हुए बरामद
पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ते की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शशिकांत गंझू के नेतृत्व में टीएसपीसी का दस्ता किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया है।
सरायकेला-खरसावां और गुमला डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, PM अवॉर्ड के लिए सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को उनके आवासीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को “प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।