झारखंड हाई कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी सहित 40 आरोपितों के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक बरकरार रखा
झारखंड हाई कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित 40 आरोपितों के खिलाफ लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़क कार्रवाई पर रोक बरकरार रखी है। रांची में 23 अगस्त, 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोरहाबादी मैदान में रैली के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम, संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश
10 जनवरी को रांची में सदस्यता लेंगे रघुवर दास
ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के सीएम रह चुके रघुवर दास के भाजपा में फिर से शामिल होने की तारीख साफ हो गई है। वह 10 जनवरी को रांची प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी वह स्पष्ट नहीं हुई है।
संगठित अपराध के खिलाफ होगी कार्रवाई, व्यवसायियों को मिलेगी पूरी सुरक्षा : एसपी
रामगढ़। अपराधियों के जरिये लेवी वसूलने के लिए एक बार फिर व्यवसायी को निशाना बनाया गया है। कुजू ओपी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई गोलीबारी कांड का जायजा लेने के लिए सोमवार को एसपी अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल अनिल कुमार केसरी के परिजनों से बात की और उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
होमगार्ड जवानों को समान वेतन न देने पर सरकार को फटकार: HC ने डीजीपी की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
झारखंड हाइ कोर्ट में सोमवार को होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान हाइ कोर्ट के आदेश के पर सिर्फ गृह सचिव वंदना दादेल ही कोर्ट में हाजिर हुईं।
खैनी नहीं देने पर गोली चलाने वाला नाबालिग सहित छह गिरफ्तार
महज एक चुटकी खैनी (तंबाकू) के लिए निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले अपराधी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नही पुलिस ने हथियार के साथ उसके पूरे गिरोह को धरदबोचा है।
कार और बस में टक्कर के बाद यात्री बस पलटी, 22 लोग घायल
खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर के बाद बस के पलट जाने से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पर सवार एक व्यक्ति का हाथ कटकर बस मेंं ही रह गया।
बोकारो में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी क्षेत्र के चुट्टे और लोधी सहित गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा जैसे दुर्गम गांवों में छापेमारी कर रही है। एनआईए की यह छापेमारी नक्सलियों के मददगार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ हुई है।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरों पर
माननीय मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में भेजेंगे सम्मान राशि। पूरे राज्य से 3-4 लाख महिलाएं होंगी कार्यक्रम में शामिल।
28 फरवरी तक सरकारी कर्मियों को देना होगा संपत्ति का विवरण
News Saga Desk रांची। राज्य के सरकारी कर्मियों (ग्रुप डी को छोड़कर) को चल और अचल संपत्ति का विवरण 28 फरवरी तक देना होगा। इस संबंध में कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के डीसी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी सेवक, ग्रुप डी को छोड़कर 28 फरवरी तक मानव संपदा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से चल और अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करें। यह विवरण एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक का देना है।
झारखंड में कांके का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस
झारखंड में शीतलहर का सितम जारी है। ठंडी हवा के झोकों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह गहरी धुंध छा रही है। ओस की बूंदें जमने लगी हैं।