CM हेमंत सोरेन ने नेशनल बैंड कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं से की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम में शामिल छात्राओं ने मुलाकात की।
लोहरदगा में सड़क पर मौत बनकर दौड़ी पिकअप, 2 की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल
झारखंड के लोहरदगा जिले में मंगलवार को एक पिकअप वैन मौत बनकर सड़क पर दौड़ी। इस घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहली घटना एसपी कोठी के पास हुई।
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, राष्ट्रपति पहले दिन दोनों सदनों को करेंगी संबोधित
संसद का बजट सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी, जो दोनों सदनों को सुबह 11 बजे संसद भवन के लोकसभा कक्ष में संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, इस पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जो 3, 4 और 6 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
11 अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी, दूसरे को दौड़ में भेज दिया था
पलामू जिले में चौकीदार बहाली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 125 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, 11 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला लिया गया है। इन 11 में से आठ अभ्यर्थियों की जगह दौड़ में किसी और ने हिस्सा लिया था। 2 अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बीच में ही ट्रैक छोड़कर लौट गए, जबकि एक अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के दौरान अनुपस्थित पाया गया।
झारखंड पुलिस ने 248 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
26 जनवरी को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड को अपराध व नक्सल मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेकों चुनौतियों का सामना कर 2024 कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
बोकारो में BSL कर्मी के क्वार्टर में चोरी
बोकारो के सेक्टर 6 में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सेक्टर 6-बी स्थित आवास संख्या 4040 में चोरों ने पूरे घर को साफ कर दिया। घर के मालिक बीएसएल में कार्यरत हैं। अपनी पत्नी के इलाज के लिए कोलकाता गए थे। घटना की जानकारी उन्हें सुबह पड़ोसियों द्वारा दी गई।
झारखंड में लौट आयी ठंड, कई जिलों का गिरा पारा
रांची सहित झारखंड का तापमान एक बार फिर गिरने लगा है। इसके साथ कनकनी भी बढ़ गई है। राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं एक बार फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
पतरातू थर्मल में मार्च से 800 मेगावाट मिलेगी बिजली: प्रधानमंत्री द्वारा रखी गयी थी आधारशिला
झारखंड को मार्च तक पतरातू थर्मल प्लांट से बिजली मिलने लगेगी। पहले चरण में 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। बहुत जल्द ट्रांसमिशन लाइन पूरा कर लिया जाएगा। इस प्लांट से जितनी बिजली का उत्पादन होगा, उसका 85 फीसदी हिस्सा झारखंड को मिलेगा। जबकि 15 फीसदी हिस्सा केंद्र के हिस्से रहेगी। ऐसा हो जाने से झारखंड को बिजली की खपत पूरा करने के लिए बिजली खरीदनी नहीं पड़ेगी।
जमशेदपुर में 150 करोड़ का GST घोटाला, तीनों आरोपी फरार
जमशेदपुर से एक बड़ा GST घोटाला सामने आया है। इसमें फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के जरिए 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के GST बिलों का फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में GST विभाग की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार रोड स्थित कारोबारी जैसूका के ठिकाने पर छापेमारी की है।
गिरिडीह में घर में ब्लास्ट, एक की मौत एवं 4 घायल
गिरिडीह के शीतलपुर इलाके में रविवार रात एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शीतलपुर निवासी उमेश दास के घर में हुई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत दीवारों से अलग हो गई और पूरा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।