हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश, रांची नगर निगम में जल्द हो लॉ अफसर की नियुक्ति
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम में लॉ अफसर समेत सभी रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की पीठ ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले की सुनवाई की। अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी।
झारखंड में अब ठंड में आएगी कमी
झारखंड में अब ठंड में गिरावट दर्ज होने लगी है। 1 फरवरी से तापमान में और वृ़द्धि दर्ज की जाएगी, इससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता
महाकुंभ की भगदड़ में पूर्वी सिंहभूम के शिवराज गुप्ता का हुआ निधन
। प्रयागराज कुंभ में पवित्र स्नान करने गए पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी सुंदर नगर निवासी शिवराज गुप्ता का मंगलवार की रात लगभग 1:30 बजे भगदड़ में दबने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। शिवराज गुप्ता पहले कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे। उनके निधन से उनकी पत्नी पूनम राज का बुरा हाल है।
PLFI के एरिया कमांडर सहित 9 आरोपि साक्ष्य के अभाव में हुए बरी
सूबे में 9 साल पुराने एक मामले में PLFI के एरिया कमांडर समेत 9 लोगों को अदालत ने बरी कर दिया है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके कारण उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया।
नशेड़ी भाई ने बहन की पत्थर से कूचकर की हत्या, मां को भी किया अधमरा
देवघर जिले के बुढैई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को एक सनकी भाई ने पत्थर से कूचकर अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 17 वर्षीय आमना खातून के रूप में हुई है। साथ ही उसने अपनी 62 वर्षीय मां मशीदन खातून को भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
राज्यपाल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
झारखंड में आज से तापमान बढ़ने की उम्मीद
झारखंड का मौसम आज से एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में आज से तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि प्रदेश के तापमान में अगले तीन दिनों तक 3
पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विधानसभा के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की गयी। चार्जशीट सीजेएम चंदन की
राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज का कार्य समय पर हो पूरा: शिल्पी नेहा तिर्की
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभाग से जुड़े भवनों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर जोर देने का निर्देश दिया है। नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की