आइसक्रीम खाने से 18 लोग हुए बीमार,सभी की जीभ और तालु आपस में चिपकने लगे
News Saga Desk कोडरमा : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के आरागारो गांव में एक विवाह समारोह के दौरान आइसक्रीम खाने से लगभग डेढ़ दर्जन लोग बीमार हो गए। इममें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। घटना बुधवार दोपहर की है, जब एक आइसक्रीम बेचने वाला शादी समारोह में पहुंचा और लोगों ने आइसक्रीम खरीदकर खाई। कुछ ही देर बाद, सभी की जीभ और तालु आपस में चिपकने लगे। ग्रामीणों ने बीमार हुए लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की गई। सभी मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाइयां देकर घर भेज दिया गया है, और अब वे सभी खतरे से बाहर हैं।डॉक्टरों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से रखी गई आइसक्रीम खाने या आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होने वाले इन्फेक्शन के कारण हो सकती है। आइसक्रीम का सैंपल लिया गया है, जिसे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास जांच के लिए भेजा जाएगा।
रांची के रानी अस्पताल में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का तीसरा संदिग्ध भर्ती
रांची के रानी अस्पताल में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का तीसरा संदिग्ध भर्ती है। इस बार भी संदिग्ध एक 2 साल का बच्चा है। बच्चे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के लक्षण पाए गए हैं, जिसके आधार पर
प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार
पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। भंडरिया इलाके में पांच बच्चों की मां ने प्यार की खातिर अपने पति की हत्या कर दी। इस घटना में उसका प्रेमी
झारखण्ड राज्य को और आगे ले जाने के लिए नए सिरे से कर रहे पहल : हेमन्त सोरेन
हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिस तेजी से आज तकनीक बदल रहे हैं। उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी है। इस कड़ी में राज्यों में
विवादित आई पी एस ऑफिसर अनुराग गुप्ता को हेमंत सरकार ने बनाया पुलिस महानिदेशक : बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज डीजीपी नियुक्ति मामले में राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा । मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में
घाघरा में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक जगत माझी
सरस्वती पूजा के अवसर पर अभिनव समिति घाघरा की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर
रामगढ़ में चलती कार में लगी आग, 4 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
रामगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। रांची-गोला रोड पर सिकिदिरी घाटी में चलती सीएनजी अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चारों यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार
विश्वविद्यालयों में जो नियुक्तियां हो रही हैं उसकी प्रक्रिया सही नहीं है : बंधु तिर्की
पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस का शिष्टमंडल मिला। शिष्टमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू से उनके आवासीय कार्यालय में जाकर विश्वविद्यालय में
दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कतरपा गांव में हुई दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग ने नगड़ी में सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम
वन हमारी प्राकृतिक संपदा, इसकी रक्षा को सामूहिक जागरूकता जरूरी : जगत माझी
सारंडा वन प्रमंडल के तत्वावधान में बुधवार को ग्राम तिमरा में वन अग्नि से वनों की सुरक्षा वसे संबंधित जागरूकता सह जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी