झारखंड में जल्द होगी 4919 पदों पर पुलिस की बहाली, भाजपा विधायक के सवाल पर मंत्री ने सदन में दिया जवाब
झारखंड विधानसभा में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का मामला उठा। बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघन महतो ने तारांकित प्रश्न के ज़रिये सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि राज्य में पुलिस बल की काफ़ी कमी है। जिसके कारण अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है।
चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ मागे पर्व मनाने गया था
चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बिल गांव में बड़ा चीरू गांव एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 29 वर्षीय निर्मल बानरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को रात में मागे पर्व मनाने के लिए निर्मल बानरा अपने दोस्तों के साथ बडबिल गांव गया था।
झारखंड में 29 मार्च तक मौसम रहेगा साफ
झारखंड में पिछले 4 दिनों से चल रहे मौसम की मिजाज अब फिर बदलेगा। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश का मौसम 29 मार्च तक साफ और शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होगी। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत दिवस पर निकली प्रभात फेरी
पलामू। शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहादत समारोह समिति पलामू के जरिये रविवार को डालटनगंज के कचहरी चौक से प्रभात फेरी निकाली गई।
लोहरदगा जिला में ओलावृष्टि से हुआ किसानों को भारी नुकसान
लोहरदगा। लोहरदगा जिला में शनिवार को हुई तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। जिले के सदर प्रखंड, किस्को,सेन्हा और भंडरा प्रखंड सहित जिले भर में आंधी तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की कमर टूट गई है। कई किसानों को ओलावृष्टि के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
अंचल ऑफिस में दो महिलाएं आपस में भिड़ीं, मंईयां सम्मान योजना के लिए लाइन में लगी थीं
धनबाद सीओ ऑफिस में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए शनिवार को महिलाओं के बीच झड़प हो गई। पहले काम करवाने को लेकर दो महिलाएं आपस में उलझ गईं। एक महिला ने दूसरी महिला की चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान, पुलिसकर्मी और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
झारखंड में ईद को लेकर खास अलर्ट
झारखंड में पर्व-त्योहार के दौरान इस साल उपद्रव की 7 घटनाएं हुई हैं। इसमें से केवल सरस्वती पूजा के दिन ही 4 घटनाएं हुई। झारखंड पुलिस अब ईद को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरत रही है। झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने आगामी ईद को देखते हुए विशेष अलर्ट जारी किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CM स्टालिन की परिसीमन पर बैठक का किया समर्थन, कहा- सिर्फ जनसंख्या नहीं हो सकती आधार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु सीएम स्टालिन की परिसीमन पर बैठक का समर्थन किया है। साथ ही कहा है कि परिसीमन के माध्यम से सिर्फ जनसंख्या के आधार पर विधानसभा या लोकसभा सीटों को सीमित करना निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है। सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्विट में हेमंत सोरेन ने कहा…
एक माह के अंदर बनेगी अनुसूचित जाति आयोग की नियमावली : चमरा लिंडा
झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सदन को आश्वस्त किया है कि एक महीने के भीतर अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर लिया जाएगा। इसकी नियमावली भी तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की नियमावली में विसंगतियां थी। इस कारण उसे फिर से बनाया जा रहा है।
SDO और DMO को बालू लदे हाईवा ने कुचलने का किया प्रयास, बाल-बाल बचे
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैध बालू खनन और ढुलाई की जांच करते समय बुधवार रात 10 बजे एक हाईवा द्वारा उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। रांची के एसडीओ उत्कर्ष कुमार, जिला खनन अधिकारी और जांच टीम के अन्य सदस्य सड़क के किनारे हट गए, जिसके बाद हाईवा चालक तेजी से सोनाहातू की दिशा में भागने लगा।