मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को बांटा स्मार्टफोन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “आपसे किया हुआ वादा आज निभाया गया है। आज आपको स्मार्टफोन मिला है। वैसे आप में से बहुत लोगों के पास पहले से ही स्मार्टफोन होगा।
सरयू राय के विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को स्पीकर ने स्वीकारा
जदयू विधायक सरयू राय ने बुधवार को सदन में विशेष अधिकार हनन का मामला लाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने जो सवाल किया था उसका भ्रामक जवाब दिया गया है। अक्सर विभाग गलत तथ्यहीन और भ्रामक जवाब देता है। जबकि सदस्य को सच जानने का अधिकार है।
हिंसक झड़प के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका,अपराधियों की गिरफ्तारी करने में जुटी पुलिस
हजारीबाग में बीते मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद झंडा चौक समेत पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनात की गई है। अब पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर FIR करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रोन कैमरे से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पूरे घटना के बाद नगर निगम की ओर से सड़क पर बिखरे पत्थरों को उठाया गया।
हेमंत कैबिनेट ने 16 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, मंईयां योजना से हटाई गई आधार लिंक की बाध्यता
धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आज हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में 8 IRB जवानों की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल मरांडी ने क्या कह दिया?
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर से पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। दरअसल, पेपर लीक की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को 8 IRB जवान को गिरफ्तार किया है
JSSC-CGL परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, 7 मई को अगली सुनवाई
JSSC-CGL पेपर लीक को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एम एम एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया की प्रथम दृष्टि में पेपर लीक किए जाने का आरोप निराधार है।
हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव, स्थिति संभालने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी गोली
झारखंड के हजारीबाग में देररात रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव से काफी समय तक तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं।
बढ़ने लगी है गर्मी: 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार
झारखंड का मौसम बदलने लगा है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। बीते 4 दिन आंधी-तूफान और बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई थी। पर अब मौसम पूरी तरह बदल गया है। राज्य में 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है।
बाबूलाल की याचिका पर SC में सुनवाई, मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP समेत कई अफसरों को नोटिस, इस दिन होगी अगली बहस
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के डीजीपी पद पर नियुक्ति को लेकर दायर अवमानना याचिका पर राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही, मामले की अगली सुनवाई 4-5 मई को होगी। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने याचिका दायर कर अनुराग गुप्ता की डीजीपी पद पर नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बताया।
विधायक राज सिन्हा का आरोप : करोड़ों का राजस्व हानि पहुंचानेवाले अफसरों को दिये गये महत्वपूर्ण पद, क्या दिया सरकार ने जवाब जानिए
विधानसभा में धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के राजस्व हानि के बावजूद भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखा गया है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से इन अधिकारियों के तत्काल निलंबन और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।