गोली मारकर पंप मैनेजर की हत्या
रांची -पटना मार्ग के इचाक सल्फरनी पेट्रोल पम्प के समीप पम्प मैनेजर शंकर रवि दास को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार पंप मैनेजर शंकर रविदास बैग में पैसा लेकर निकल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया
राज्य के ये 15 साहित्यकार राजधानी में किए गए सम्मानित, साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति ने की पहल
प्रेस क्लब, रांची में झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची के तत्वावधान में तृतीय ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शंभु बादल ने की।
गैस सिलेंडर लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल
पूर्वी सिंहभूम के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
JPSC घोटाला मामले में आरोपियों की CBI कोर्ट में पेशी आज, 70 लोगों के खिलाफ केस; कई अब अफसर
सेकेंड जेपीएससी घोटाले में चार्जशीटेड आरोपियों की पेशी आज सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन भेजकर इस तारीख को हाजिर होने का निर्देश दिया है। सीबीआई की जांच में सामने आया कि उस समय के जेपीएससी सदस्य और कोऑर्डिनेटर के कहने पर 12 उम्मीदवारों के अंक बढ़ाए गए थे।
अंबेडकर की प्रतिमा चोरी हो जाने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर प्रदर्शन
पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के खरारपर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लगाई गई प्रतिमा को सोमवार रात्रि में उखाड़ कर असामाजिक तत्वों की ओर से चुरा ले जाने पर स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह भड़क गए।
ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारोम गांव में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई। मंगलवार को ट्रैक्टर चालक ईंट भट्ठे लौट रहा था। इसी दौरान चामरोम गांव के पास तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया और पलट गया।
बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए 50 लाख कैश और गहने
देवघर के नगर थाना क्षेत्र के पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
झारखंड में 18 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
झारखंड में 18 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी, आसपास के मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओले गिरने, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
JMM के महाधिवेशन में बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब होंगे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें महाधिवेशन में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। पार्टी अपने संविधान में संशोधन कर कार्यकारी अध्यक्ष का पद खत्म कर रही है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है
प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा तिर्की की वेतन वृद्धि पर रोक, अवैध जमाबंदी का आरोप
झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा तिर्की की एक वेतन वृद्धि रोकने का फैसला लिया है। उन पर अवैध रूप से नामांतरण (दाखिल-खारिज) करने का गंभीर आरोप है। यह मामला खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गुस्साटोली मौजा से जुड़ा है।