राष्ट्रपति शपथ के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप पर मुकदमा, जानें क्यों ?
डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद पनामा नहर पर फिर से अमेरिकी नियंत्रण की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि पनामा नहर के हस्तांतरण के संबंध में किए गए वादों को पूरा नहीं कर रहा है। हमने इसे नहर को पनामा को दिया था लेकिन ये अब चीन के प्रभाव में है।
एस. जयशंकर ने जापान, ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में जापान और ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने अपने समकक्षों के मुलाकात के यादगार पलों को एक्स हैंडल पर साझा किया। जयशंकर ने लिखा कि जापान के विदेशमंत्री ताकेशी इवाया से मिलकर अच्छा लगा।
एक बार फिर 1 लाख डॉलर के पार पहुंची क्रिप्टो करेंसी
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ने एक बार फिर जोरदार तेजी दिखाते हुए 1 लाख डॉलर के स्तर को पार कर लिया। शुक्रवार देर रात बिटकॉइन 1,05,782.40 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में गिरावट आई।
अमेरिकी में चीन की कंपनी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से टिकटॉक पर प्रतिबंध को हां
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक की विदाई का रास्ता साफ कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा। रविवार को कानून लागू होने पर इसे ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक लोकप्रिय ऐप है। अमेरिका में 170 मिलियन से अधिक लोग इसका का प्रयोग करते हैं।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल हो गया। स्पेसएक्स ने कहा कि गुरुवार को उड़ान भरने के बाद ही दिक्कतें पेश आने लगी थीं। इस वजह से मिशन का अगला चरण पूरा नहीं हो पाया। स्पेसएक्स ने इस विफलता पर बयान जारी किया है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की रात पहली बार राष्ट्रपति भवन की जगह सियोल डिटेंशन सेंटर गुजरी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की रात पहली बार राष्ट्रपति भवन की जगह सियोल डिटेंशन सेंटर गुजरी। हिरासत में लिए गए येओल से कल दिनभर भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) पूछताछ की गई। उन्होंने जांच अधिकारियों के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
काठमांडू से चीन के नागरिक का अपहरण करने वाले महाराष्ट्र के चार युवक नेपाल पुलिस की हिरासत में
नेपाल की राजधानी काठमांडू के सबसे व्यस्ततम पर्यटकीय क्षेत्र ठमेल से चीन के एक नागरिक का अपहरण कर भारत के तरफ ले जाने का प्रयास करते हुए चार भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा से 90 किलोमीटर पहले ही दबोच लिया। काठमांडू घूमने आए महाराष्ट्र के चार युवक पिछले तीन दिन से ठमेल के एक होटल में ठहरे हुए थे।
साउथ कोरिया के पद से हटाए गए राष्ट्रपति गिरफ्तार: पुलिस सीढ़ी लगाकर घर में घुसी
साउथ कोरिया में पद से हटाए गए राष्ट्रपति यून सुक-योल को पुलिस ने बुधवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। योल पर 3 दिसंबर 2024 को देश में मार्शल लॉ लागू करने के लिए आपराधिक जांच चल रही है। मार्शल लॉ (इमरजेंसी) के फैसले को देश की संसद ने 3 घंटे बाद ही पलट दिया था।
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे एस जयशंकर
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी ट्रंप प्रशासन के रेप्रेसेंटेटिव के साथ बैठक भी करेंगे।
साउथ अफ्रीका की खदान में 100 मजदूरों की मौत
साउथ अफ्रीका में सोने की खदान में फंसे 100 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, खदान में दो महीने से 400 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। ये सभी खदान में अवैध रूप से सोने की खुदाई करने के लिए उतरे थे। के पर राहत बचाव के लिए स्पेशल माइनिंग रेस्क्यू टीम को भेजा गया है।