दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव
दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी दल डीपीके ने प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। देश के संवैधानिक न्यायालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह सोमवार सुबह 10 बजे हान के महाभियोग को बरकरार रखने या न रखने के बारे में अपना फैसला सुनाएगा।
अमेरिकी अदालत का ट्रंप प्रशासन को आदेश- भारतीय छात्र को फिलहाल निर्वासित न किया जाए
अमेरिका में वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में जिला न्यायाधीश पैट्रिशिया गिल्स ने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन को संक्षिप्त आदेश दिया कि भारतीय छात्र बदर खान सूरी को तब तक अमेरिका से नहीं निकाला जाएगा जब तक कि अदालत इसके विपरीत आदेश जारी न कर दे।
लंदन में बिजली सब स्टेशन में आग लगने से हीथ्रो एयरपोर्ट को बंद किया गया
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले सब स्टेशन में गुरुवार देररात आग लग जाने से कई उड़ानों के रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कुछ उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आग लगने की वजह से हीथ्रो एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
इजराइल का गाजा पर जमीनी हमला, 70 की मौत
इजराइल ने गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी समूह हमास को तहस-नहस करने के इरादे से युद्ध विराम टूटने के बाद पहली बार बुधवार को जमीनी हमला किया। इस हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने गाजा में हमास के ठिकानों पर धावा बोला।
व्हाइट हाउस ने ट्रंप-जेलेंस्की की बातचीत को ‘शानदार’ बताया
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की फोन पर हुई बातचीत को ‘द व्हाइट हाउस’ ने शानदार बताया है। इस दौरान जेलेंस्की ने रूस से युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के तहत 11 मार्च को जेद्दा में यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों की बैठक के लिए ट्रंप का आभार जताया।
अब तक का सबसे गर्म साल रहा 2024, संरा ने जारी की क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अपनी वार्षिक क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रहा। इसने 2023 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। संगठन के अनुसार, 2024 में पहली बार वैश्विक तापमान 1850-1900 में निर्धारित आधार रेखा से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
तीन महीने में ही खत्म हो गया था ताजा खाना, ISS में क्या खाकर जिंदा रहीं सुनीता विलियम्स?
भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 9 महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद बुधवार को धरती पर लौट गए। बुधवार अहले सुबह को स्पेसएक्स कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर सफल स्प्लैशडाउन लैंडिंग की जिसके बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यूक्रेन में ‘सीमित युद्धविराम’ पर राजी हुआ रूस, ट्रंप और पुतिन के 2 घंटे की फोन वार्ता के बाद हुआ समझौता
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष में एक नई पहल हुई है। दोनों देशों के बीच सीमित युद्धविराम पर सहमति बन गई है। हालांकि, रूस पूरी तरह से युद्ध नहीं रोकेगा, लेकिन यूक्रेन के ऊर्जा और बुनियादी ढांचों पर हमले नहीं करेगा। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई 2 घंटे की फोन वार्ता के बाद हुआ।
इजराइल ने गाजा पर छह घंटे तक बरसाए बम, 326 लोगों की मौत
इजराइल ने मंगलवार तड़के गाजा पर किए गए आक्रमण में आतंकवादी समूह हमास के ठिकानों और दहशतगर्दों को निशाना बनाया। इजराइल के सुरक्षा बलों ने करीब छह घंटे तक भीषण बमबारी की है। इस हमले में कम से कम 326 लोगों की मौत हो गई।
इजराइल का गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला, 66 की मौत
इजराइल के सुरक्षा बलों ने आज तड़के सूरज निकलने से कुछ पहले गाजा पट्टी में आतंकी समूह हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर लोगों की नींद उड़ा दी। इस हमले में कम से कम 66 लोग मारे गए। यह जानकारी सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बासल ने दी।