उत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान को चेतावनी
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के हाल ही में किए गए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की निंदा की है। उत्तर कोरिया ने कहा कि यह शत्रुतापूर्ण है। वह किसी भी उकसावे का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है।
फिलिस्तीन समर्थक कोलंबिया विवि की छात्रा ने ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा किया
फिलिस्तीन समर्थक एक छात्रा ने सोमवार को ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा किया है। आरोप लगाया गया है कि अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने उसे फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के बाद निष्कासित करने के लिए हिरासत में लेने का प्रयास किया।
बलूचिस्तान में राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारी फसेंगे
पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी आयुक्तों और जिला अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
न्यूजीलैंड में 6.8 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, नागरिकों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी
न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के निचले हिस्से में लोगों ने भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। न्यूजीलैंड की आपदा एजेंसी यह आकलन कर रही है कि इससे सुनामी का कोई खतरा है या नहीं। न्यूजीलैंड भूकंप के लिहाज से अत्यधिक सक्रिय ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है।
नेपाल में सर्वदलीय सरकार की कवायद तेज, प्रधानमंत्री ओली आज करेंगे प्रमुख विपक्षी नेता प्रचण्ड से चर्चा
काठमांडू। नेपाल में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के पक्ष में उभरी जनलहर का सामना करने के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच सर्वदलीय सरकार बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसकी पहल स्वयं प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने की है। ओली ने आज प्रमुख विपक्षी नेता और माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल प्रचण्ड को चर्चा करने के लिए अपने निवास पर आमंत्रित किया है।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान के खिलाफ संसद में लाया गया महाभियोग संवैधानिक न्यायालय ने खारिज किया
दक्षिण कोरिया में पिछले साल से मची राजनीतिक उथल के बीच आज विपक्ष को करारा झटका लगा। दिसंबर में प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ संसद में लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संवैधानिक न्यायालय में टिक नहीं पाया। दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने सोमवार को प्रधानमंत्री हान के महाभियोग को खारिज कर दिया।
कनाडा में चुनाव की घोषणा, 28 अप्रैल को होगी वोटिंग
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए संघीय चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने रविवार को गवर्नर-जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद को भंग करने का अनुरोध किया। साइमन ने कार्नी के अनुरोध स्वीकार कर लिया। कनाडा में चुनाव 28 अप्रैल को होंगे।
इजराइल ने गाजा के अस्पताल में छुपे दो हमास कमांडर मारे
इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा के नासिर अस्पताल परिसर में हमला कर वहां मौजूद आतंकी समूह हमास के प्रभावशाली दो कमांडरों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया।
इजराइल ने गाजा में हमास की सैन्य खुफिया इकाई प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया
इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी गाजा में आतंकी समूह हमास को तहस-नहस करने के अपने अभियान के दौरान उसके सैन्य खुफिया इकाई के प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया। तबाश हमास में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर पदस्थ रहा है। उसे खान यूनिस ब्रिगेड में बटालियन कमांडर भी बनाया गया था।
लंदन में आग के कारण बंद हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू
इंग्लैंड में पश्चिमी लंदन के हेस में हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक बिजली सब स्टेशन में गुरुवार देररात लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के कारण शुक्रवार को बंद किए गए हीथ्रो एयरपोर्ट में कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं।