नेपाल पुलिस की वेबसाइट हैक, 20 लाख नागरिकों का डेटा चोरी
नेपाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। साइबर अपराधियों ने 20 लाख से अधिक नागरिकों का डेटा चोरी कर लिया है। नागरिकों की संवेदनशील डेटा चोरी होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।
अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हो सकते हैं स्टीफन मिलर
अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर हो सकते हैं। वह इस समय वह व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मिलर का आधिकारिक नामांकन छह माह के भीतर घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है।
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय उद्यमी को झूठे केस में गिरफ्तार कराया, तीन लोगों को सजा
संयुक्त अरब अमीरात की एक अदालत ने यहां एक भारतीय उद्योगपित को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने के आरोप में दो पुरुष और एक महिला को 10 से 15 साल तक के जेल की सजा सुनाई है। दोषियों में से एक व्यक्ति पीड़ित भारतीय उद्योगपित का पार्टनर है।
नए आईफोन में खामी, मैलवेयर का खतरा, चेतावनी जारी
एप्पल के नए आईफोन में खामी मिलने से मैलवेयर का खतरा बढ़ गया है। मैलवेयर सॉफ्टवेयर में किसी भी कंप्यूटर या अन्य नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है। इसे यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुराने के लिए डिजाइन किया जाता है।
ट्रंप ने अमेरिका के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनपीआर और पीबीएस की संघीय निधि पर रोक लगाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्राथमिक सार्वजनिक प्रसारणकर्ता नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) और अमेरिकन पब्लिक टेलीविजन (पीबीएस) को जारी होने वाली संघीय निधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटाया, विदेशमंत्री मार्को रुबियो को सौंपी जिम्मेदारी
सिग्नल ऐप चैट से सुर्खियों में आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज की छुट्टी कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटा दिया है।
दक्षिण कोरिया का दावा- यूक्रेन-रूस युद्ध में उत्तर कोरिया के 600 सैनिक मारे गए
संसदीय खुफिया समिति के पीपुल पावर पार्टी के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ली सेओंग-क्वेन ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा के ताजा आंकड़ों के हवाले दावा किया है कि यूक्रेन के विरुद्ध रूस के युद्ध में कम से कम 600 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए और 4,100 से अधिक घायल हुए।
जेल से छूटने की आस में इमरान खान ने भी भारत के खिलाफ उगला जहर
भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला है। मुल्क की एकजुटता की दुहाई देते हुए उनकी पार्टी पहले ही हुकूमत से उन्हें जेल से रिहा करने की गुहार लगा चुकी है।
कनाडा चुनाव 2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी चौथी बार सत्ता में, बहुमत से कुछ कदम दूर
कनाडा में हुए संघीय चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, फिर भी यह परिणाम उनके लिए एक महत्वपूर्ण वापसी को दर्शाता है
जेल में बंद नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री लामिछाने की मुसीबत बढ़ी, एक और घोटाला, मुकदमा दर्ज
जेल में बंद नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की मुसीबत और बढ़ गई है। इस बीच उनके खिलाफ एक और को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला सामने आया है। इस पर सोमवार को मुकदमा दायर हुआ है।