बैंकॉक में आया भयानक भूकंप, ताश के पत्तों की तरह ढह गई गगनचुंबी इमारत; खौफ में भागे लोग
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था।
रांची में AJSU नेता की गला रेतकर हत्या, ग्राहक बनकर दुकान आया था अपराधी
रांची में 2 दिनों के अंदर 2 नेताओं की हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। पहले कांके में बीजेपी नेता की हत्या हुई, और अब गुरुवार रात को आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात को रवि स्टील झिरी रोड स्थित मामा कॉम्प्लेक्स में हुई।
भाजपा नेता के हत्या के विरोध में आज रांची बंद,चौराहों पर उतरे लोग, दुकानों का शटर डाउन, हिरासत में भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव
रांची में बुधवार को कांके थाना से महज 100 कदम की दूरी पर भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है।
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की कमेटी, कैशकांड के खोलेगी राज!
नोट कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक कार्य वापस लिया था और अब सूत्रों के अनुसार पैनल के तीन सदस्य न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित 30, तुगलक क्रीसेंट स्थित आधिकारिक आवास पर पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त आंतरिक समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े कथित नकदी विवाद की जांच शुरू की।
नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, दर्ज हुआ देशद्रोह का मामला
औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया। हिंसा के एक और आरोपी यूसुफ शेख के घर का अवैध निर्माण भी तोड़ा गया है। नागपुर नगर निगम ने संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर में मौजूद फहीम के मकान का अवैध निर्माण हटाने के लिए ..
अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन साइट पर क्रेन गिरी, 25 रेलगाड़ियाँ रद्द
गुजरात के अहमदाबाद के वटवा के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर रविवार रात विशालकाय क्रेन गिरने से दो लोग घायल हो गए। दिल्ली-मुंबई मुख्य लाइन के पास हुए हादसे के कारण 25 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। बड़ी संख्या में ट्रेनों के रूट भी डाइवर्ट करने पड़े।
रांची में मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार को तड़के मौसम ने कहर बरपाया। भारी गर्जना के साथ तेज आंधी, और भारी बारिश ने पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा), पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सरायकेला, रांची, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित कई जिलों में तबाही मचाई है।
खत्म हुआ इंतजार, कितने बजे तक धरती पर आएंगी सुनीता विलियम्स; NASA ने दी पूरी डिटेल
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पिछले नौ महीने से ज्यादा समय से फंसीं सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर गुड न्यूज मिली है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने रविवार को बताया है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर मंगलवार यानी 18 मार्च की शाम को धरती पर वापस लौटेंगे।
कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में हुआ ढेर
झारखंड के बड़े गैंगस्टर में शामिल अमन साहू मारा गया है। सूचना के मुताबिक वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पलामू में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी।
दुनिया भर में आधा घंटा डाउन रहा X: हजारों लोगों ने समस्या रिपोर्ट की
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X दोपहर करीब 3 बजे दुनियाभर में डाउन हो गया। ऐप और वेबसाइट दोनों पर ही पोस्ट लोड नहीं हो पा रहे थे। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद ये समस्या ठीक हो गई।