‘केसरी-2’ का टीजर हुआ रिलीज, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगा दस्तक
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘केसरी-2’ के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म केसरी लगभग 6 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म ‘केसरी’ सारागढ़ी के युद्ध की कहानी कहती है, जो 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों और दस हजार अफगान सैनिकों के बीच लड़ा गया था।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने ली राहत की सांस
Mumbai. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पेश होने के बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण रिया को क्लीन चिट दे दी गई।
युजवेंद्र चहल से तलाक पर धनश्री वर्मा का पहला रिएक्शन
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा आखिरकार अलग हो गए हैं। 2020 में शादी करने वाले चहल और धनश्री का 20 मार्च 2025 को तलाक हो गया। इसके बाद से ही चहल और धनश्री के तलाक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तलाक के बाद पहली बार धनश्री वर्मा सबके सामने आईं और तलाक पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।
अक्षय कुमार ने की ‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा
अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा कर दी गई है। 2019 में फिल्म ‘केसरी’ ने सभी को भावुक कर दिया। अब इसका सीक्वल आने वाला है, जो कई दिनों से चर्चा में है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।
विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद तमन्ना भाटिया को मिला शादी का प्रस्ताव
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हमेशा अपने काम के लिए चर्चा में रहती हैं। इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। तमन्ना पिछले दो सालों से अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रही थीं, लेकिन हाल ही में खबरें आई हैं कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है।
कानूनी रूप से अलग हुए धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल, 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटलमेंट
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया। युजवेंद्र और धनश्री मुंबई के फैमिली कोर्ट में मौजूद रहे। युजवेंद्र के वकील नितिन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
कार्तिक आर्यन को मिला ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाने के लिए ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड के जरिए कार्तिक ने न केवल अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि महाराष्ट्र के इस अनदेखे हीरो की प्रेरणादायक कहानी को भी बड़े पर्दे पर जीवंत किया।
अनुपम खेर ने महाकाल के दर्शन किए
अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार काे मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में भी भाग लिया। यह भस्म आरती अत्यंत पवित्र और विशेष अनुष्ठान माना जाता है। अनुपम खेर ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किए।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ पर जया बच्चन का बड़ा रिएक्शन
समाजवादी पार्टी की सांसद व पूर्व अभिनेत्री जया बच्चन का गुस्सैल स्वभाव अक्सर चर्चा का विषय बनता है। अभी हाल ही में उनकी एक टिप्पणी फिर से सुर्खियाें में रही। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर टिप्पणी की, जो मीडिया और दर्शकों के बीच चर्चा का कारण बनी हुई है।
शाहरुख-सलमान पीछे, अमिताभ बच्चन ने चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का 82 वर्ष की उम्र में भी काम के प्रति उत्साह युवाओं को भी शर्मिंदा कर देता है। फिल्मों, विज्ञापनों और केबीसी शो में उनको करोड़ों की कमाई हो रही है। उन्होंने कई संपत्तियों में भी निवेश किया हुआ है। करोड़ों कमाने वाले बिग बी ने इस साल 350 करोड़ रुपये की भारी कमाई की है और आप उनकी टैक्स राशि पढ़कर चौंक जाएंगे।