स्टंट कलाकारों के लिए खुशखबरी, ऑस्कर में शामिल हुई नई कैटेगरी
ऑस्कर अकादमी ने हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसने फिल्म जगत में उत्साह की लहर है। अकादमी ने स्टंट डिजाइन को आधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए इसे ऑस्कर पुरस्कार की नई श्रेणी के रूप में शामिल कर लिया है।
‘जाट’ की स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र ने किया भांगड़ा, बेटे सनी देओल की फिल्म पर जताई खुशी
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस खास मौके पर वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र भी मौजूद रहे। उन्होंने बेटे सनी देओल की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए भांगड़ा किया
‘केसरी-2’ में अक्षय कुमार का दमदार लुक आया सामने
अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में नजर आएंगे, जो इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस बार फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसे दिल दहला देने वाले ऐतिहासिक हादसे पर आधारित है।
एक्शन फिल्म ‘जाट’ में पहली बार रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्क्रीन शेयर करेंगे
सनी देओल की आने वाली एक्शन फिल्म ‘जाट’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में दर्शक सनी देओल से दमदार एक्शन की पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं। खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले रणदीप हुड्डा अपनी गहन और खतरनाक अदाकारी से सनी देओल को भी टक्कर देते दिखेंगे।
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड-2’ का ट्रेलर रिलीज, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
अजय देवगन को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अजय देवगन एक बार फिर धाकड़ अंदाज़ में वापसी करने को तैयार हैं और इस बार वह ‘रेड-2’ के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे।
मलाइका अरोड़ा के खिलाफ मुंबई की एक अदालत ने फिर जारी किया जमानती वारंट
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक पुराने कानूनी मामले को लेकर फिर चर्चा में हैं। मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ दोबारा जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ा हुआ है। यह घटना साल 2012 की है, जब सैफ पर एक (एनआरआई) बिजनेसमैन के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था।
इंडियन आइडल सीजन 15 की विजेता बनीं मानसी घोष
पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 15वें सीजन का ग्रैंड फिनाले 6 अप्रैल को हुआ। कोलकाता की मानसी घोष को विजेता घोषित किया गया। 24 साल की उम्र में मानसी ने ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जबकि सुभोजित चक्रवर्ती दूसरे स्थान से बाहर हो गए।
अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ का पहला लुक जारी, बताई दिल से जुड़ी कहानी
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे, बल्कि इसका निर्देशन भी खुद ही कर रहे हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ के बाद यह अनुपम खेर की बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म है।
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने दिलजीत दोसांझ के साथ किया भांगड़ा
पंजाबी गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। दिलजीत फिलहाल अपने संगीत समारोहों के लिए दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं। दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिलजीत हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
‘सिकंदर’ की कमाई में बड़ी गिरावट, 100 करोड़ी के क्लब से दूर
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, इस साल बॉक्स ऑफिस पर सलमान का जादू फीका पड़ता दिख रहा है। रिलीज के 7 दिन बाद भी ‘सिकंदर’ अभी तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। इसके अलावा फिल्म का मूल बजट का आधा भी नहीं वसूल हो पाया है। इससे पता चलता है कि ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।