रिश्वत लेने वाले गैरिसन इंजीनियर के घर CBI का छापा, मिला नोटों का पहाड़
सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग (आईडीएसई) के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान उनके घर से 79.9 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा 50 लाख से ज्यादा के गहने, शेयर बाजार में करोड़ों का निवेश और कई संपत्तियों की जानकारी भी मिली है।
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के मामा को मारी गोली
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी के मामा मलिक सहनी को गुरुवार देररात गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव स्थित भगवती स्थान चौक की है।
रामगढ़ में उग्रवादियों का तांडव, CCL कर्मी को मारी गोली, JCB को किया आग के हवाले
रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया है। उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की और उसके बाद कोल डिपो में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। वहीं दो जेसीबी सहित तीन हाईवा में तोड़फोड़ भी की।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की दिनदहाड़े हत्या, जानिए कहां का है मामला
बिहार से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि राज्य में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर पहले ही विपक्षी दल सरकार को घेर रही है।
पति के टुकड़े किए फिर ड्रम में सीमेंट घोलकर भर दिया अंदर, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने दी दर्दनाक मौत
प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या कर दी। शव के टुकड़े कर ड्रम में भरकर सीमेंट से जमाकर बंद कर दिया। उसके बाद प्रेमी संग शिमला घूमने के लिए चली गई। चौदह दिन शिमला से लौटने के बाद हत्या का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड के 2 जिलों में ATM से 16 लाख चुरा ले गये चोर, इस तरह दिया घटना को अंजाम
अपराधियों के हौसले इतने बुंलद है कि वे एक साथ चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पहली घटना कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम का है। जहां बीती रात बदमाशों ने एसबीआई की एटीएम मशीन से कैश चोरी की घटना को अंजाम दिया।
दारोगा हत्याकांड में DIG का बड़ा एक्शन, SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों पर लिया ये एक्शन
बिहार के अररिया जिले में पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नरपतगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की थी।
पॉश कालोनी में पूरे परिवार को खाने में जहर देकर लाखों के जेवरात लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
कविनगर थाने की पॉश कालोनी राजनगर सेक्टर -3 में एक घरेलू नौकरानी ने खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जब परिवार के लोग बेहोश हो गए तो नौकरानी घर मे रखे लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गयी। हालांकि घर के बुजुर्ग ने तबियत अच्छी नहीं होने के कारण खाना नहीं खाया था।
कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर दिल्ली से गिरफ्तार
कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाले शूटर प्रेम पांडेय को दिल्ली से रांची पुलिस ने पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर बीआइटी ओपी क्षेत्र से हमले में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया है। जबकि घटना में शामिल एक शूटर तथा बाइक चलाने वाला अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शूटरों को बाइक व हथियार उपलब्ध कराने वाले को भी रांची पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर के घर पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी; इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर में फिर एक बार बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास हुई, जहां एक प्रसिद्ध यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।