ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि यूरोपीय बाजार उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करने के
बंगाल बिजनेस समिट के पहले दिन एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन करीब एक लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। बुधवार देर रात राज्य सरकार के एक बयान में यह दावा किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने किया नए केन्द्र का उद्घाटन
सरकार ने सेमीकंडक्टर और चिप डिजाइन उद्योगों में कुशल पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक नए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का शुभारंभ किया है। इस केंद्र का उद्घाटन
शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में मिली अहम जिम्मेदारी
रतन टाटा के करीबी रहे शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल उन्हें टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव्स का प्रमुख बनाया गया है। 32 वर्षीय शांतनु रतन टाटा के अंतिम वर्षों में उनके सहयोगी रहे, अब इस नई भूमिका को संभालेंगे।
आयुर्वेदिक ब्यूटी मार्केट में रिलायंस की दमदार एंट्री
बीते कुछ वक्त में आयुर्वेद उत्पादों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी ने आयुर्वेद सेक्टर में एंट्री का एक धांसू प्लान तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस ब्यूटी सेगमेंट से आयुर्वेद बाजार में प्रवेश की तैयारी में है।
RBI एमपीसी बैठक: रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती संभव
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर 5 से 7 फरवरी तक चलने वाली इस बैठक के नतीजे का ऐलान 7 फरवरी करेंगे। रिजर्व बैंक इस बार नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।
Dr Agarwal Healthcare Share Price पर निवेशकों को हो रहा नुकसान
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड (डीएएचसीएल) के शेयरों की मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर सपाट शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर डीएएचसीएल कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 402 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर इश्यू प्राइस से 1.27 फीसदी नीचे 396.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 84,480 रुपये से लेकर 84,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार
जनवरी में कोयला उत्पादन में तेजी, कैप्टिव, वाणिज्यिक खदानों का मजबूत योगदान
देश का कोयला क्षेत्र मजबूती के साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर है। अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के दौरान उत्पादन और ढुलाई दोनों में निरंतर वृद्धि हुई है। ये आंकड़े निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में इस क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन को रेखांकित करते हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.8 फीसदी रहने का अनुमान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में रिकॉर्ड लगातार 8वां केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.8 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा 4.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।