केंद्रीय जीएसटी कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार कहा कि केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। सीबीआईसी की ओर से जारी यह निर्देश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयकर विभाग के कार्यालयों के संबंध में इसी तरह के जारी निर्देश के बाद आया है
आयकर कार्यालय 29-31 मार्च को खुले रहेंगे: सीबीडीटी
आयकर विभाग के देशभर के कार्यालय 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक खुले रहेंगे, ताकि करदाताओं को चालू वित्त वर्ष के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा हो। चालू वित्त वर्ष 2024-25, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा….
PF के पैसे निकालने का आसान तरीका:एक लाख तक की रकम ATM-UPI से निकाल सकेंगे, जून से शुरू होगी नई सुविधा
EPFO मेंबर्स जल्द ही UPI और ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे। इसकी लिमिट एक लाख रुपए तक रहेगी। इस साल मई के आखिरी या जून की शुरुआत तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकिंग नियम, ATM से पैसा निकालना, मिनिमम बैलेंस और इंटरेस्ट में होगा बदलाव
नए फाइनेंशियल ईयर से बैंकों से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। 1 अप्रैल 2025 से भारत में नए बैंकिंग नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर एटीएम से पैसा निकालना, न्यूनतम बैलेंस, चेक पेमेंट सेफ्टी, डिजिटल बैंकिंग, सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड सर्विस पर भी पड़ेगा।
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।
भारत और सिंगापुर ने ‘ग्रीन एंड डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर’ के लिए हाथ मिलाया
भारत और सिंगापुर ने मंगलवार को ग्रीन डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर (जीडीएससी) के लिए हाथ मिलाया है। इसके लिए दोंनों देश ने एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें डिजिटलीकरण और कार्बन मुक्त परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मीशो का इसी साल आ सकता है IPO, जल्द फाइल कर सकती है ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स
डोमेक्सिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो इस साल के आखिर तक इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO ला सकती है। कंपनी इसके जरिए एक बिलियन डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपए) जुटाना चाहती है। मीशो यह फंडिंग 10 बिलियन डॉलर (करीब 85,500 रुपए) के वैल्यूएशन पर उठाएगी।
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार की चाल में मामूली कमजोरी भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने दोबारा रफ्तार हासिल कर ली।
एयर इंडिया फिर बनेगा आकाश का ‘महाराजा’, 40 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में है टाटा ग्रुप
एअर इंडिया 30 से 40 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए बोइंग और एयरबस से बातचीत कर रही है। डील 50 से ज्यादा विमानों के लिए भी हो सकती है। इसमें एयरबस A350 और बोइंग 777x मॉडल शामिल हैं। इस डील से एअर इंडिया के आधुनिकीकरण की योजना को मजबूती मिलेगी।