बिहार में फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या, SIT करेगी मामले की जांच
बिहार के गया में हत्या, लूट जैसी घटना आम हो गयी है। बीते रात डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे-69 पर बसेता गांव के समीप फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने सीने में गोली उतार दी, जिससे फाइनेंस कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
एक साथ 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला, प्रशासन ने ये बताया कारण
बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) अंबरीश राहुल ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने गुरुवार को SP कार्यालय से जारी आदेश के तहत कुल 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
जन सुराज में कार्यकर्ता तय करेंगे विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा किए गए मूल्यांकन पर आधारित होगा।
लोन रिकवर करने पहुंचे शख्स पर आया शादीशुदा महिला का दिल, पति को छोड़कर रचाई शादी
बिहार के जमुई जिले से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने उस शख्स से ही शादी रचा ली, जो उसके घर पर लोन की रिकवरी करने के लिए आता था। अब यह शादी क्षेत्र में लोन वाली शादी के नाम से चर्चित हो रही है। महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली।
जमीन विवाद को लेकर हुई घर पर बमबाजी, जाने क्या है पूरा मामला
पटना के मनेर में एक घर पर बमबाजी हुई है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात अचानक मेरे घर पर एक के बाद एक तीन बम फेंके गए। जिसमें घर का दरवाजा, दीवार और गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने पूर्व मुखिया और उनके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए बुधवार को FIR दर्ज कराई है।
बिहार को मिलेगी बाढ़ से मुक्ति, केंद्र सरकार ने तीन अहम परियोजनाओं को दी स्वीकृति
बिहार में बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बिहार सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने राज्य में बाढ़ से सुरक्षा की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति दिल्ली में मंगलवार को श्रम शक्ति भवन में हुई एक बैठक में दी गई।
बिहार में ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मी को मालगाड़ी ने रौंद डाला, हुई दर्दनाक मौत
बिहार के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेल ट्रैक की पेट्रोलिंह के दौरान एक रेलकर्मी की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी। यह दर्दनाक हादसा कटिहार जिले के मजदिया रेलवे समपार के पास हुआ, जिससे रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन, संसद की कार्यवाही में शामिल हुई मैथिली भाषा
बिहार के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जब केंद्र सरकार ने मैथिली भाषा को संसद के भाषणों के अनुवाद में शामिल करने का फैसला लिया। इस कदम से बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिली है और राज्य के लाखों मैथिली भाषी लोगों को गर्व महसूस होगा। इस बारे में बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी।
पटना मेट्रो पर बड़ा अपडेट, इन इलाको में शुरू होगा मेट्रो के लिए पटरी बिछाने का काम
पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर (मलाही पकड़ी से आईएसबीटी) में मार्च से पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो के फेज चार के तहत जिस एजेंसी ने पटरी का काम किया है, वही एजेंसी पटरी की आपूर्ति भी कर रही है। पटरी जीरोमाइल के समीप गोडाउन में पहुंच चुकी है,
पटना में जेपी गंगा पथ का होगा विस्तार, 35.5 किलोमीटर में बनेगा सिक्स लेन, पुल औऱ सड़क
पटना में जेपी गंगा पथ का दीघा से बिहटा तक 35.5 किलोमीटर में विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के तहत चार लेन की जगह अब छह लेन का पुल और सड़क बनाई जाएगी। दीघा से शेरपुर तक गंगा पर एलिवेटेड सड़क बनेगी, वहीं शेरपुर से बिहटा तक एलिवेटेड और बांध पर सड़क बनाई जाएगी