भूमि सर्वेक्षण को लेकर रैयतो को किया गया जागरूक
बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंर्तगत शनिवार को जिले के मधुबन अंचल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रैयतो को सर्वे से संबंधित विशेष जानकारी दी गई।
मिलर हाई स्कूल मैदान में राजद की बड़ी रैली,तेजस्वी यादव संग तेज प्रताप भी मौजूद,अति पिछड़ा वर्ग का उठाएंगे मुद्दा
पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आज राजद ने अति पिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ मुद्दे पर बड़ी रैली आयोजित की है। बतौर मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव कार्यक्रम में पहुंचे और दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। उनके साथ राजद नेता तेज प्रताप भी मौजूद हैं।
बिहार में MBBS के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था
बिहार के किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एमबीबीएस फर्स्ट इयर के छात्र सहजप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय सहजप्रीत पंजाब के गुरदासपुर जिले के रनिया का रहने वाला था और हाल ही में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था।
बिहार में सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत, शादी की रस्म कर पत्नी के साथ लौट रहे थे दिल्ली
बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक की मौत हो गई। हादसा मंगलपुर पुल के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
पटना में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार; भारी संख्या में हथियार बरामद
बिहार की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां स्टेट टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पटना के समीप स्थित मोकामा क्षेत्र में हुई, जहां STF की टीम ने अपराधियों की सूचना पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई, जिसमें करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलीं।
अक्षय तृतीया को लेकर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अक्षय तृतीया के बुधवार को जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज के पवित्र उतरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
भागलपुर में दर्दनाक हादसा : 14 वर्षीय किशोर पर पलटा टैक्टर, मौके पर मौत और 6 बच्चे घायल
जिले के नाथनगर रसीदपुर दियारा गांव के समीप सोमवार को एक हादसे में एक बच्चे की जान चली गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 12 वर्षीय प्रियांशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। प्रियांशु अजमेरीपुर विषहरी स्थान के निवासी विनोद मंडल का मंझला बेटा था।
बिहार के समस्तीपुर में हुए सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत
बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में आज रविवार की सुबह ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभ ीका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
आग लगने से एक दर्जन झोपड़ी जलकर राख
जिले के जीरोमाइल स्थित हेलमेट चौक पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब एक दर्जन झोपड़ियाँ जलकर पूरी तरह राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हम अब कहीं नहीं जायेंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे : नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार जदयू विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शुरू से एनडीए के साथ रहे हैं, बीच में हम उधर चले गये थे लेकिन अब कहीं नहीं जायेंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे।