प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाख परिवारों को 1200 करोड़ की राशि का मुख्यमंत्री ने किया हस्तांतरण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि का माऊस क्लिक कर एकमुश्त हस्तांतरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं।
विधायक गोपाल मंडल पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा
जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल पर लाल बहादुर सिंह ने उनके खरीदगी जमीन पर किए गए अवैध कब्जा नहीं हटाने को लेकर सपरिवार 30 मार्च को तिलकामांझी चौक पर दिन के 11:00 बजे आत्मदाह करने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।
ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 2 करोड़ के कर्ज में डूबा युवक, फिर उठाया खौफनाक कदम
बिहार के बांका जिले में ऑनलाइन गेमिंग ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल यहां एक युवक ने गेम में करोड़पति बनने के सपने देखे, लेकिन भारी कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली। घटना बांका शहर के विजयनगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है।
बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों की जान ले ली, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया। हादसा मुजफ्फरपुर और वैशाली की सीमा पर स्थित फकुली थाना क्षेत्र में हुआ।
70वीं बीपीएससी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 7 मार्च को फिर होगी बहस
70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर उसे फिर से आयोजित किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई आगामी 7 मार्च को पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ करेगी।
नीतीश सरकार ने बजट में की महिलाओं के लिए अहम घोषणाएं, हॉस्टल से लेकर पिंक टॉयलेट तक हैं शामिल
बिहार विधानसभा में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025-2026 का बजट पेश किया गया। इस बजट में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के लिए 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। कहा जा रहा है कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
सीतामढ़ी में स्ट्रॉबेरी की खेती से बढ़ी किसानों की आय, हाई डिमांड से हो रहा दोगुना मुनाफा
बिहार के सीतामढ़ी में किसानों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। इसका मुख्य कारण बन रही है स्ट्रॉबेरी की खेती। बाजार में इसकी भारी मांग के चलते अब यहां के किसान बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। बताया गया कि स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए किसी विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं होती।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की आज होगी ताजपोशी
बीजेपी के प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना के बापू सभागार में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत बिहार भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के 15 हजार कार्यकर्ता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
Bihar Budget 2025 : नीतीश सरकार का ऐलान, मिशन मौसम के तहत खर्च होंगे 2000 करोड़; बनेगा मौसम विज्ञान केंद्र
बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में साल 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट को बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया गया है। इसका कुल आकार 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये है। यह बजट पिछले साल के बजट से 38 हजार करोड़ रुपये अधिक है।
भोजपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 101 गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला
भोजपुर एसपी राज के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब जब्ती को लेकर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने 77 आरोपितों को धर दबोचा। वहीं, पुलिस के दबाव में आकर 24 वांछितों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह कुल 101 आरोपितों को जेल भेजा गया।