एक साथ 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला, प्रशासन ने ये बताया कारण

News Saga Desk

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) अंबरीश राहुल ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने गुरुवार को SP कार्यालय से जारी आदेश के तहत कुल 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

इस फेरबदल के तहत प्रमुख बदलावों में शामिल हैं:

  • फहीम आजाद खान को दाउदनगर थानाध्यक्ष से नगर सर्किल के अंचल निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।
  • मृत्युंजय कुमार उपाध्याय को नगर अंचल निरीक्षक से जिला आसूचना इकाई का प्रभारी बनाया गया।
  • शंभू कुमार को जिला आसूचना इकाई से रफीगंज थाना अध्यक्ष के रूप में स्थानांतरित किया गया।
  • विकास कुमार को देव थाना अध्यक्ष से दाउदनगर थाना प्रभारी के रूप में भेजा गया।
  • मधु कुमारी को रफीगंज अंचल निरीक्षक से पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित किया गया।

इसके अतिरिक्त कुछ थाना प्रभारी लाइन हाजिर भी किए गए हैं, इनमें सुनील कुमार (रिसियप थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया और उनकी जगह निशा कुमारी को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अजय कुमार (ओबरा थानाध्यक्ष) और सूरज कुमार (फेसर थानाध्यक्ष) को भी पुलिस केंद्र भेजा गया। उनकी जगह क्रमशः नीतीश कुमार और वर्षा कुमारी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए, जिनमें धनंजय कुमार, राम इकबाल यादव, गुफरान अली और कन्हैया कुमार शामिल हैं। SP अंबरीश राहुल ने आदेश दिया कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभालना होगा। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अपराध नियंत्रण में सुधार की संभावना है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More