अमेरिका और ईरान आज इटली में न्यूक्लियर डील पर करेंगे बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी के बीच ईरान न्यूक्लियर डील पर बातचीत को राजी हो गया है। इटली की राजधानी रोम में आज (शनिवार) को अमेरिका और ईरान के बीच बात होगी। इस बातचीत में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकाफ शामिल होंगे।
दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात
शहजादा हुसैन बुरहानुद्दीन के नेतृत्व में दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दाऊदी बोहरा समुदाय की राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीर जारी करते हुए यह जानकारी दी गई है।
Breaking News : वक्फ बोर्ड कानून को लेकर बंगाल में हिंसा के बाद पाकुड़ में निषेधाज्ञा लागू
केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम-2025 के विरोध में पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पाकुड़ अनुमंडल में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई : 668 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड, 860 का लाइसेंस हो गया लैप्स
झारखंड सरकार के खान विभाग ने खनिज व्यापार पर सख्ती बढ़ाते हुए राज्यभर के सैकड़ों डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 668 खनिज डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं, वहीं 860 डीलरों के लाइसेंस तय समय पर नवीकरण नहीं होने के कारण लैप्स हो चुके हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी-2’ रिलीज, एडवांस बुकिंग से 2 करोड़ रुपये कमाए
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर-2’ शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म पर ग्रहण लगा देगी। इंडस्ट्री ट्रैकर सैनिलक के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 2 करोड़ रुपये कमाए हैं।
डिजिटल दुनिया का मानसिक बोझ: जब स्टेटस छीनने लगे चैन
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। स्टेटस, प्रोफाइल और पोस्ट के ज़रिये लोग अपनी ज़िंदगी का चमकदार पक्ष दिखाते हैं, जिससे दूसरों में असंतोष, ईर्ष्या और आत्म-संदेह पैदा होता है। यह तुलना और जिज्ञासा धीरे-धीरे मानसिक अशांति का कारण बन जाती है।
चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का शिक्षक और उसकी गूंगी पीड़ा
जब भी परीक्षाओं के रिजल्ट आते हैं तो अमूमन सरकारी स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों के परिणाम बेहतर होते हैं।इसके पीछे इन स्कूलों के शिक्षकों की कड़ी मेहनत होती है। प्राइवेट स्कूलों में शिक्षकों से उम्मीदें तो आसमान छूती हैं, लेकिन उन्हें न तो उचित वेतन मिलता है, न सम्मान, न छुट्टी और न ही सुरक्षा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद का शुभारंभ करते साथ में उपमुख्यमंत्री चौधरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सभी माताओं / बहनों/ बेटियों को संबोधित किये गये पत्र का विमोचन भी किया गया।
रांची में मौसम का मिजाज बदला, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि
राजधानी रांची में मौसम ने करवट ले लिया है। यहां सुबह से धूप और मौसम साफ था लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया आसमान में बादल छाने लगे और वज्रपात होना लगा। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। आसमान से बड़े-बड़े बर्फ के गोली गिर रहे है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार के हटाये जाने पर सरयू राय और इरफान आमने-सामने हुए, बाबूलाल भी कुदे
कल देर रात डॉ राजकुमार को रिम्स के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है। जदयू विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इसी बीच प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी भी कूद गए हैं।