आज 5 कंपनियों के शेयर BSE-NSE पर लिस्ट हुए
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए हैं। इसमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड शामिल हैं।
राज्य में 1 जनवरी तक नहीं होंगे कोई भी राजकीय समारोह
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसे में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।
महाकुंभ के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
साइबर थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को महाकुंभ में सुविधा एवं टेंट सिटी की बुकिंग के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
हजारीबाग एसडीओ की पत्नी ने खुद को लगाई आग: 70% झुलसी
हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी (37) ने गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे सरकारी आवास में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
डॉ मनमोहन सिंह के निधन को लेकर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा स्थगित
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ मनमोहन सिंह का निधन बीती रात होने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 27-28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
झारखंड में 28 से छाएंगे बादल: फिर गिरेगा टेंप्रेचर
झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 और 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा।
रघुवर दास नए साल में लेंगे भाजपा की सदस्यता
ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास विशेष विमान से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मोतीलाल नेहरू मार्ग: मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
नामकुम में होने वाले मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल का डीसी ने किया निरीक्षण
28 दिसंबर को नामकुम के कुटियाती चौक स्थित आर्मी मैदान में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. गुरुवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
मोमिन कॉन्फ्रेंस ने सीता राम रूंगटा की जयंती की पूर्व संध्या पर दो सौ कंबल बांटा
चाईबासा नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष सह उद्योगपति व समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस ने बासाटोंटो में जरूरतमंदो के बीच 200 कंबल का वितरण किया। सभी कंबल एस,आर, रुंगटा ग्रुप के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। मुख्य अतिथि विघायक प्रतिनिधि घनश्याम दारबार और एस,आर, रूंगटा ग्रुप के सीएसआर किशन ठाकुर,मुस्कान महिला समिति के सचिव शमीम खानम ,जोबा महिला समिति के अध्यक्ष रीना डांगिल ने कमल वितरण किया।