मनरेगा में पांच हजार रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार
पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गढवा प्रखंड की कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी श्रद्धांजलि
पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को दो मिनट का मौन रखा गया। ठीक दो बजे सुप्रीम कोर्ट में सायरन बजा और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के लॉन में वकीलों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देगी जम्मू-कश्मीर सरकार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने पीड़ितों को उनके घरों तक सम्मानजनक तरीके से पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
अमित शाह ने पहलगाम हमले वाले स्थान बैसरन का किया दौरा
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम के बैसरन मैदान का दौरा किया, जहां पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला कर 27 निर्दाेष पर्यंटकों की जान ली थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ ढाई घंटे बैठक की
पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के साथ बैठक करके जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की।
पहलगाम आतंकी हमला: मृतकों में बिहार के IB अधिकारी भी शामिल, परिवार के सामने ही मारी गोली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आईबी अधिकारी मनीष रंजन भी शामिल हैं।
केंद्र आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही, आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा- बाबूलाल मरांडी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, ”जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है
रांची के मयंक पहलगाम हमले से चंद मिनट पहले होटल पहुंचे थे, बोले–चारों ओर डर और सन्नाटा पसरा है
रांची के कांके इलाके के निवासी मयंक कुमार मंगलवार को उस वक्त पहलगाम में मौजूद थे, जब वहां आतंकी हमला हुआ। मयंक ने मीडिया से फोन पर बातचीत में बताया कि वह हमला होने से कुछ ही देर पहले अपने होटल पहुंचे थे। अपनी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए मयंक अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले कश्मीर पहुंचे थे।
सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ दिल्ली लौटे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में छोड़कर आज तड़के स्वदेश लौट आए हैं। उनका प्लेन दिल्ली उतरा ही था कि बाहर निकलकर पीएम ने एयरपोर्ट पर ही बैठक बुला ली। इस उच्चस्तरीय बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत, शाह ने दी श्रद्धांजलि; इंटेलीजेंस बोली- लश्कर का सैफुल्लाह मास्टरमाइंड
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है।