झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल लागू नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव अगली सुनवाई में तलब
झारखंड में अभी तक मॉडल जेल मैनुअल लागू नहीं किया गया है, जिससे नाराज होकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश एम. एस. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए गृह सचिव को 28 अप्रैल को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया है।
संघर्ष के लिए तो दुर्गा उरांव भी हकदार है
संयुक्त बिहार में रांची जिला के मोराबादी दाल्हातु गाँव में फेतिया मुंडा और धाधु मुंडा के पुत्र का जन्म हुआ, नामकरण हुआ दुर्गा उराँव। बितते समय के साथ परिवार के बिच रहकर खेती किसानी भी किया।
डीपीआईआईटी ने चार राज्यों में 14,096 करोड़ रुपये की मेगा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों में स्थित मेगा बुनियादी ढांचा संबंधी परियोजनाओं की समीक्षा की। इन आधारभूत ढांचा संबंधी वृहत परियोजनाओं की कुल लागत 14,096 करोड़ रुपये से अधिक है।
हर हाल में सभी विभाग सात मई तक योजना मद का आवंटन जारी करें: राधाकृष्ण किशोर
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्य के सभी विभागों को सात मई तक योजना मद की आवंटन राशि जारी करने का आदेश दिया गया है। राजस्व विभागों को प्रत्येक तीन महीने में राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।
कुंवर सिंह विजय दिवस पर ‘सूर्य किरण’ टीम के हवाई प्रदर्शन में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और योगदान की स्मृति में आयोजित विजय दिवस समारोह का आयोजन राजधानी पटना में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम के हवाई करतबों का अवलोकन किया और वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पहलगाम आतंकी हमले पर पूरा देश शोक में डूबा,बीसीसीआई और पूर्व क्रिकेटरों ने जताया दुख
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में बड़ी संख्या में निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जिसके बाद देशभर से संवेदनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। खेल जगत भी इस दुखद घटना से अछूता नहीं रहा।
पहलगाम आतंकी हमले के 3 संदिग्ध आतंकियों का स्केच जारी
सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि इस हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है।
श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट्स के किराये पर सरकार की नजर, एयरलाइन कंपनियों को सख्त निर्देश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में कोई वृद्धि न हो। मंत्रालय ने कहा कि श्रीनगर के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित की जाएंगी।
विदेश यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहीं वित्त मंत्री सीतारमण
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के मद्देनजर अमेरिका के अपने आधिकारिक दौरे को छोटा कर दिया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे।
विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए भारत के जीडीपी अनुमान को घटाकर 6.3 फीसदी किया
विश्व बैंक ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को 0.40 फीसदी घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया। विश्व बैंक ने पिछले पूर्वानुमान में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।