पहलगाम हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक उपायों की घोषणा से इस्लामाबाद चिंता में, एनएससी की बैठक बुलाई
भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों की घोषणा से पाकिस्तान की संघीय सरकार हिल गई है। इनमें सबसे प्रमुख है 1960 से दोनों देशों के बीच जारी सिंधु जल संधि का निलंबन।
बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी,26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना
कुछ दिनाें बिहार के विभिन्न जिलाें में हुई बारिश से माैसम में नमी थी लेकिन पिछले चार दिनाें से तापमान में हाे रही वृद्धि और पछुआ हवा के कारण शुष्क और गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना है।
पहलगाम हमले के बाद पहली बार मिथिलांचल के मंच पर आएंगे पीएम मोदी
बिहार में मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड के लोहना पंचायत में बना भव्य पंडाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 11.53 बजे मंच पर पधारे। मिथिलांचल परिक्षेत्र के इस विशाल मंच पर प्रधानमंत्री के आगमन पर चहुंओर उपस्थित जनसैलाब द्वारा जयकारे नारा लगाया जा रहा है।
पहलगाम हमले के विरोध में बंद रहा खूंटी जिला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले कें खिलाफ गुरुवार को खूंटी जिला स्वतःस्फूर्त बंद रहा। पाकिस्तान के आतंकियों की ओर से 26 सैलानियों की हत्या को लेकर खूंटी जिले के लोगों में भारी आक्रोश है।
पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास कई जगहों पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
सुरक्षाबलों ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गुरसाई में फमरनार, कीकर मोड़, जबदान गली और हरनी तथा मेंढर में ब्रेला और कसबालाड़ी, सुरनकोट में बाफलियाज जंगल की संयुक्त रूप से घेराबंदी की है।
झारखंड के 12 जिलों में 27 को बारिश और वज्रपात का अलर्ट
झारखंड के 12 जिलों में 27 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि और 40-50 किमी की तेज गति से हवा चलाने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।
आतंकी हमले में मारे गए IB अधिकारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची एयरपोर्ट, बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर आज रांची एयरपोर्ट लाया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि मनीष रंजन, जो हैदराबाद में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे
बीजिंग में दुनिया की पहली अनूठी हाफ मैराथन, लोगों के साथ दौड़े रोबोट
चीन के रोबोट भले ही इंसानों की तरह तेज न दौड़ पाएं पर वह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक व्यापक दौड़ में भी हैं। पिछले सप्ताहांत शनिवार को चीन की राजधानी बीजिंग ने दुनिया की पहली हाफ मैराथन की मेजबानी की। इसमें दो पैरों वाले रोबोट भी लोगों के साथ दौड़े। चीन की तकनीकी प्रगति का यह अनूठा प्रदर्शन है।
पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म ‘अबीर गुलाल’, बढ़ी बहिष्कार की आवाजें
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर विरोध तेज हो गया है। कई यूजर्स फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
26 हज़ार सहायक आचार्य की बहाली पर हाईकोर्ट सख्त, JSSC को तय करनी पड़ी डेडलाइन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत समय-सीमा झारखंड हाई कोर्ट को शपथ पत्र के माध्यम से सौंपी है। आयोग ने बताया है कि विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों का परिणाम चरणबद्ध तरीके से प्रकाशित किया जाएगा।