बॉम्बे हाई कोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने पुलिस को कहा है कि वे इस मामले में तमिलनाडु जाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से कामरा का बयान दर्ज करें।
नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को सौंपा गया जिला का प्रभार, सम्राट को पटना और विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर की कमान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को जिला का प्रभारी मंत्री बनाया है। जिसमें उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को पटना, वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभारी मंत्री बनाया है।
NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, 11 महीने से था फरार
पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया आखिरकार पकड़ा गया है। ईओयू की एसओजी टीम ने उसे पटना से गिरफ्तार किया है।
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों पर कार्रवाई, एक का घर उड़ाया, दूसरे के मकान पर चला बुलडोजर
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार इस हमले में चार आतंकी शामिल थे, जिसमें दो आतंकवादी स्थानीय थे। लश्कर ए तैएबा से जुड़े स्थानीय आतंकवादी आदिल हुसैन और आसिफ शेख के घर को सुरक्षाबलों ने गिरा दिया है।
रांची में पेड़ से लटका मिला युवका का शव, पुलिस जांच में जुटी
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान की निंदा की, कहा- झारखंडवासियों का सिर शर्म से झुक गया है
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने मंत्री को कहा, ”मंत्री सुदिव्य कुमार का यह व्यंग्य उनके भीतर कूट कूटकर भरे अहंकार एवं पागलपन को दर्शाता है।
आईपीएल 2025: आरसीबी ने घरेलू मैदान पर दर्ज की सीजन की पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया
आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 11 रनों से शिकस्त दी।
आईपीएल: सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे विराट कोहली
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) में गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुक़ाबले के बाद सर्वाधिक रन बनाने वालों और विकेट लेने वालों की सूची में कई बदलाव हुए।
अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ट्रंप ने कहा-यूक्रेन से शांति समझौता न करने पर करना पड़ेगा प्रतिबंधों का सामना
अमेरिका ने रूस को यूक्रेन पर किए गए ताजा हमलों के बाद कड़ी चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
पोप फ्रांसिस के ताबूत को सील करने की रस्म की तैयारी शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी दर्शन, अंतिम संस्कार कल
पोप फ्रांसिस के शनिवार को होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार से पहले उनके ताबूत को सील करने की रस्म की तैयारी शुरू कर दी गई है। रोमन चर्च के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल दिवंगत पोप फ्रांसिस के ताबूत को सील करने की रस्म की अध्यक्षता करेंगे।