आस्ट्रेलिया में पटियाला के नौजवान की गोली मारकर हत्या
आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में पटियाला के एक नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र के परिजनों ने पंजाब सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार से शव को भारत लाने का आग्रह किया है।
इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन का निधन, बेंगलुरू में ली आखिरी सांस
अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 84 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
बांदीपुरा मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली
बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया है। यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मार गिराने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है।
बीएसएफ ने भारत-पाक सीमावर्ती गांवों में चलाया सर्च आपरेशन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीएसएफ भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में नाकाबंदी करके सर्च आपरेशन चलाया है। साथ ही अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में शुक्रवार को शिमला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सचिवालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।
रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कश्मीर मुद्दे पर आधारित इस फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 34 एजेंडों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें 34 एजेंडों पर मुहर लगी है। सीतामढ़ी जिले में स्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तरह पूरी तरह से विकसित किया जाएगा।
संसदी छोड़ विधायक बनेंगे चिराग पासवान? बोले विधान सभा चुनाव लड़ना चाहता हूँ
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अब विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है कि चिराग सांसदी छोड़ विधायक बनेंगे और जल्द ही केंद्र की राजनीति से बिहार आएंगे।
झारखंड में मई में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
झारखंड के सभी जिलों में मई महीने के दूसरे हफ्ते में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। इसका असर राज्य के आम जनजीवन पर भी पड़ेगा। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी।
केंद्र सरकार इस बार लाए पीओके वापस : जेपी
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नेता जय प्रकाश पांडेय ने केंद्र सरकार से इस बार पीओके की वापसी की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मानवता को नष्ट करने वाले आतंकी राक्षसों के अंत का समय आ चुका है। भारत सरकार और सेना आतंकियों के सफाए करने के लिए तैयार है।