यूनियन बैंक ने FD की ब्याज दरों में कटौती की,अब 1 साल की FD कराने पर 6.75% ब्याज मिलेगा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। इस बदलाव के बाद बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से 7.15% तक का सालाना ब्याज मिलेगा। ब्याज दरों में बदलाव 3 करोड़ से कम की FD पर किया है।
डॉ. जयशंकर ने राजदूत शर्मा से मिल पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली युवक के प्रति संवेदना जताई
भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा को बुलाकर पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली युवक के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। भारतीय विदेश मंत्रालय में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विभिन्न देशों के राजदूतों से मिलने के क्रम में डॉ. जयशंकर ने नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा से मुलाकात की है।
पहलगाम आतंकी हमला: धनबाद पहुंची ATS, हिरासत में 3 लोग
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की टीम धनबाद के वासेपुर सहित शहर के कई इलाकों में सक्रिय है। माना जा रहा है कि इस आतंकी हमले के तार धनबाद से जुड़े हो सकते हैं,
रांची में 2 युवकों ने 12 साल की बच्ची के साथ कई घंटो तक किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित डंडई-हेहल मार्ग से 12 साल की बच्ची किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के साथ मारपीट भी की गई और उसका साथ रेप करते हुए वीडियो भी बनाया गया। घटना 16 अप्रैल की है।
CHO ज्योति कुमारी के लिव-इन पार्टनर ने ही की थी हत्या, अफेयर के शक में उतारा मौत के घाट
एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) ज्योति कुमारी की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। ज्योति कुमारी की हत्या के आरोप में उनके कथित पति यानी लिव-इन पार्टनर डॉ. विजय मोहन सिंह को पुलिस ने गिरपतार कर लिया है।
झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज:अगले 3 दिन में 7 डिग्री तक गिर सकता है पारा, मौसम विभाग का यलो अलर्ट
बीते कुछ दिनों से झारखंड का मौसम तल्ख हुआ है। भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रदेश का पारा 40 डिग्री या इसके पर जा चुका है। लगभग पूरा राज्य लू की चपेट में है। ऐसे में एक राहत भरी बात यह है कि प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।
पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के सहयोगियों के तीन और घरों को किया गया ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के संदिग्ध तीन सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में ध्वस्त किए गए घरों की कुल संख्या पांच हो गई।
“संजय यादव और मनोज झा के कहने पर मैं निर्णय नहीं लेता”, पार्टी के आंतरिक बैठक में बोले तेजस्वी – भ्रम में नहीं रहें
आज तेजस्वी यादव ने पार्टी की आंतरिक बैठक में कई महत्पूर्ण बातें कहीं। उन्होंने साफ तौर से कहा कि मैं संजय यादव और मनोज झा के कहने पर निर्णय नहीं लेता। भ्रम में नहीं रहें। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कहा कि तीन से चार महीना का समय है।
एक जून को झारखंड सचिवालय सेवा संघ की आमसभा व चुनाव
झारखंड सचिवालय सेवा संघ की आमसभा एक जून 2025 को होगी। आमसभा के बाद उस दिन संघ की कार्यकारिणी समिति का भी चुनाव होगा। इस आशय का निर्णय आज झारखंड सचिवालय सेवा संघ की बैठक में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने की।
कल्पना सोरेन ने की विदेशी एनजीओ के साथ बैठक
स्पेन व स्वीडन के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने फंडसिओन एस्पेंरांची वाईएलेग्रिया की अध्यक्ष मारिया मोरेनो और उपाध्यक्ष रामिरो माटो के साथ बैठक की। बैठक में फाउंडेशन कोलोरेस डी कोलकाता की निदेशक मारिया डे मुन्स यनजेंगा भी थी।