शैली सिंह ने तोड़ा 23 साल पुराना अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड, बोलीं-यह तो बस शुरुआत है
भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए युवा लॉन्ग जम्पर शैली सिंह ने नेशनल फेडरेशन कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुक्रवार को 6.64 मीटर की शानदार छलांग लगाकर दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का 23 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
पहलगाम हमले के बाद एक्शन में आई गुजरात पुलिस, हज़ार से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद (890) और सूरत (134) में पुलिस ने शनिवार को महिलाओं और बच्चों सहित करीब एक हजार अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया।
जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट से गिराए गए
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है।
मार्च में 1.45 करोड़ लोगों ने भरी उड़ान, हवाई यात्रियों की संख्या 8.79 फीसदी बढ़ी
देश में मार्च महीने में करीब 1 करोड़ 45 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। हवाई यात्रियों की संख्या में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.79 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले साल (मार्च 2024) में कुल 133.68 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी थी।
हम अब कहीं नहीं जायेंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे : नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार जदयू विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शुरू से एनडीए के साथ रहे हैं, बीच में हम उधर चले गये थे लेकिन अब कहीं नहीं जायेंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे।
इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 721 रुपए महंगा होकर 95,631 रुपए पर पहुंचा, चांदी
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 19 अप्रैल को सोना 94,910 रुपए पर था, जो अब (26 अप्रैल) को 95,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ की पहले दिन की कमाई सिर्फ एक कराेड़
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। आखिरकार इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है
सरकार ने दिया 3 दिन का समय, आधार लिंक नहीं किया तो रुक जाएगी मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल की किस्त
झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के हजारों लाभुकों के लिए अप्रैल महीने की किस्त पर संकट मंडरा रहा है। दरअसल, जिन लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार सीडिंग (लिंक) नहीं हुई है
हैदराबाद से मिली हार के बाद धोनी ने कहा-हम 15-20 रन पीछे रह गए
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2025 में एक और करारी हार झेलनी पड़ी। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 5 विकेट से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने माना कि उनकी टीम कम से कम 15-20 रन पीछे रह गई।
कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील से मारपीट का आरोप, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज
कलकत्ता हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और चार बार के तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर एक अन्य वकील के साथ कोर्ट परिसर में पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित अधिवक्ता अशोक कुमार नाथ ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।