खलारी के तत्कालीन सीओ रवि किशोर राम को सजा, ठेठईटांगर के बीडीओ रहे शिवाजी भगत आरोप मुक्त
राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के विरुद्ध लगे आरोपों का विभागीय कार्यवाही के बाद अंतिम फैसला सुना दिया है। खलारी के तत्कालीन सीओ रवि किशोर राम को निंदन की सजा दी गयी है वहीं ठेठईटांगर सिमडेगा के बीडीओ रहे शिवाजी भगत को दोष मुक्त करार दिया गया है।
भाजपा जिला कार्यालय का बाबूलाल ने किया शिलान्यास
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला संगठन की ओर से शनिवार को डंगालपाड़ा में पार्टी के जिला कार्यालय के निर्माण को लेकर भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक नियुक्त, एक मई को संभालेंगे कार्यभार
उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक मई, 2025 से पांच साल की अवधि के लिए होगी। यह कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।
जम्मू-कश्मीर : हिन्दुओं की पहचान कर मार दी गईं गोलियां, कौन-सा भारत बना रहे हम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने अंदर तक झकझोर दिया है। कहने को कहा जा रहा है कि विदेशी साजिश थी, पाकिस्तान का हाथ था लेकिन यह हाथ घर के अंदर आया कैसे? घर के भी कोई अपने थे, जो इस पूरे आतंकवादी घटनाक्रम में शामिल हैं।
झारखंड से 89 नशीली इंजेक्शन खरीदकर छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए ला रहे नाबालिग समेत एक आरोपित पकड़ाया
बलरामपुर जिले में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिख रही है। जिले के रामानुजगंज पुलिस ने झारखंड से नशीली इंजेक्शन खरीदकर छत्तीसगढ़ में बिक्री करने वाले दो आरोपितों को शुक्रवार को पकड़ा है।
आग लगने से एक दर्जन झोपड़ी जलकर राख
जिले के जीरोमाइल स्थित हेलमेट चौक पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब एक दर्जन झोपड़ियाँ जलकर पूरी तरह राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
वोटबैंक के लालच में झामुमो- कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया- बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विदेशी घुसपैठ की समस्या झारखंड में विकराल रूप लेती जा रही। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं।
एशियन अंडर-15 और अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप : भारत ने पक्के किए 43 पदक
भारतीय बॉक्सिंग टीम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग से मान्यता प्राप्त नई एशियाई बॉक्सिंग संस्था की आयोजित पहली एशियन अंडर-15 और अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 43 पदक पक्के कर लिए हैं।
स्पेन में CM हेमत की निवेश बढ़ाने को लेकर बैठकों का दौर जारी, दोनों देशों के व्यापार संबंधों को मजबूती देने की कवायद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मैड्रिड में स्पेन सरकार के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्यम मंत्रालय, स्पेनिश चैंबर ऑफ कॉमर्स और स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने चर्चा की।
सिरमटोली और रातू रोड फ्लाइओवर का जल्द होगा उद्घाटन, डीसी मंजूनाथ बोले-अंतिमचरण में है काम
रांची के सिरमटोली और रातू रोड फ्लाइओवर का कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इनका उद्घाटन किया जाएगा। जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाइओवर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।